Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स
1. रेलवे ने RPF का नाम बदलकर क्या रखा गया है ?
उत्तर। भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा
- रेलवे ने अपने सुरक्षा बल RPF (रेलवे सुरक्षा बल) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है।
- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रेलवे सुरक्षा बल है, जिसका गठन संसद द्वारा “रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण और सुरक्षा” के लिए किया गया था। ये बल रेल मंत्रालय के आधीन है।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल
2. केरल CAA के विरोध में प्रस्ताव पास करने वाला देश का कौन सा राज्य बना है ?
उत्तर। पहला
- केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
- इस प्रस्ताव को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा सदन में पेश किया गया और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने भी इसका समर्थन किया।
- पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली के आलावा कई अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में सीएए लागू नहीं करने की घोषणा की है।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
3. इसरो किसके प्रक्षेपण के लिए नए प्रक्षेपण केंद्र की स्थापना करेगा ?
उत्तर। छोटे उपग्रहों
-
इसरो प्रमुख ने घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तमिलनाडु के तुतुकुडी जिले में एक नया उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र स्थापित करेगा।
- इसका निर्माण 2300 एकड़ क्षेत्र में किया जायेगा।
- उन्होंने बताया कि 2022 तक अंतरिक्ष में भारत के पहले मानवयुक्त अभियान–गगनयान के प्रक्षेपण की दिशा में अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ।
- इसरो अध्यक्ष ने यह भी बताया की कि सरकार ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले चंद्रयान-3 अभियान को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें लैंडर और रोवर लगा होगा।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- इसरो के अध्यक्ष: के.एस. सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969
4. बगदाद में हुए अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के जनरल ——– की मौत हुई ?
उत्तर। कासिम सुलेमानी
- बगदाद में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के चीफ कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मृत्यु हो गई हैं।
- सुलेमानी, जिन्होंने ईरान की स्पेशल कुद्स फोर्स, एलीट रेव्योलेश्नरी गार्ड्स का नेतृत्व किया था और जो ईरान एवं मध्य पूर्व की राजनीति के प्रमुखों में से थे।
- सुलेमानी की मौत की खबर आते ही तेल की कीमतों में 4% से अधिक बढ़ोतरी की गई हैं और जिससे कच्चे-तेल से समृद्ध क्षेत्र में संघर्ष की आशंका बढ़ गई।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ईरान राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी
5. UPSRTC ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘कौन सी हेल्पलाइन सेवा की शुरूआत की ?
उत्तर। दामिनी
- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया है।
- निर्भय योजना के विस्तार के रूप में हेल्पलाइन के लिए यूनिक संख्या “81142-77777” को जारी किया गया है।
- इस सेवा में महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शिकायत कर सकती हैं और सुझाव भी दे सकती हैं।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
6. त्रिपुरा में प्राचीन पर्व _______ हुआ आरम्भ
लाइ हराओबा
- त्रिपुरा में मणिपुरी मेती समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला प्राचीन पर्व लाइ हराओबा अगरतला में आरंभ हुआ।
- पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन त्रिपुरा सरकार के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, पुतिबा लाई हरोबा समिति और पुतिबा वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी, अगरतला द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
- लाइ हराओबा पर्व श्रुति साहित्य, संगीत, नृत्य और परंपरिक अनुष्ठानों का अद्भुत संगम जाता है। मणिपुर की एक सांस्कृतिक मंडली भी उत्सव में भाग लेगी।
- महोत्सव के दौरान मणिपुरी मार्शल आर्ट, लोक संगीत और लोक नृत्यों सहित विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक संगीत का प्रदर्शन किया जाता हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- त्रिपुरा की राजधानी: अगरतला
- त्रिपुरा के सीएम: बिप्लब कुमार देब
- त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस
7. को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से गया
उत्तर। पीयूष जायसवाल
- पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार राज्यसभा सांसद और पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सीपी ठाकुर और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी द्वारा पटना में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया।
- पीयूष जायसवाल को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस के अवसर पर वैश्विक शांति उत्कृष्टता मानवतावादी पुरस्कार 2019 (Global Peace Excellence Humanitarian Award 2019) के मानवीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
- यह पुरस्कार सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण और कला और संस्कृति के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की तलाश करने के लिए पीयूष जायसवाल के योगदान को चिन्हित और सम्मानित करने के लिए दिया गया ।
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- बिहार के राज्यपाल: फागु चौहान, मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार
8. विज्ञान मंत्रालय ने 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फेलोशिप की प्रदान
-
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप प्रदान की है।
-
फेलोशिप में अनुसंधान के लिए जरुरी सभी आवश्यकताओं के लिए प्रति माह 25 हजार रुपये की राशि दी जानी शामिल है।
-
इसके अलावा पांच वर्ष के लिए अनुसंधान अनुदान के रूप में पांच लाख रुपये भी दिए जाते हैं।
- स्वर्ण जयंती फेलोशिप का उद्देश्य युवा और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को वित्तीय स्वतंत्रता के साथ अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करना है।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री: डॉ. हर्षवर्धन
9. आंध्र प्रदेश सरकार ने दिशा लागू करने के लिए कितने विशेष अधिकारियों की नियुक्ति
उत्तर। दो
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी डॉ. कृतिका शुक्ला और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी एम. दीपिका को आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम 2019 लागू करने के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया हैं।
- यह अधिनियम राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों के मामलों में तेजी से सुनवाई और ट्रायल पूरा कर सजा देने के लिए लागू किया गया है।
- सरकार POCSO अधिनियम के तहत त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी 13 जिलों में विशेष अदालतें स्थापित करेगी, जिसमे महिलाओं व बच्चियों से जुड़े अपराध, रेप के मामले, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और एसिड अटैक से जुड़े जैसे मामलों की तेजी से सुनवाई होगी ।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगनमोहन रेड्डी
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन
10. भारत सरकार ने _________के तहत फ्लिपकार्ट के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर
- भारत सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत, देश भर में 44 लाख महिलाओं से जुड़े स्व-सहायता समूह, महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- फ्लिपकार्ट की स्थापना: अक्टूबर 2007; मुख्यालय: बेंगलुरु
11. प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित ओझा का निधन वो क्या थे ?
उत्तर। प्रख्यात नाटककार रत्न
नाट्यसूर्य पुरस्कार से
- असम के प्रख्यात नाटककार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्न ओझा का निधन।
- उन्होंने अपने गुरु फनी सरमा की मृत्यु के बाद राज्य में समाप्त हो रही थियेटर परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए 1971 में अपने नाटक ‘कोकाइडो’ से असम में नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत की थी।
- रंगमंच के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2005 में प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
12. राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 का सुभारम्भ कहा किया गया है ?
उत्तर। लेह
- लेह-लद्दाख में आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) की 5 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 शुरू हो गई है। टूर्नामेंट 7 जनवरी तक लेह के करज़ू आइस हॉकी रिंक में जारी रहेगा।
- इसमें सेना, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और लद्दाख घरेलू टीम अंडर -20 बालक वर्ग में चैंपियनशिप के लिए भाग ले रहे हैं।
- बालिका वर्ग में लद्दाख, महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ चैम्पियनशिप के लिए खेल रहे हैं।
- अंडर -20 बालक श्रेणी में चंडीगढ़ और हरियाणा के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार
13. विश्व पुस्तक मेले का 28वां संस्करण किसके रचनाओं पर केन्द्रित होगा ?
उत्तर। महात्मा गांधी की
-
नई दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले का 28 वां संस्करण इस बात पर केन्द्रित होगा कि महात्मा गांधी के लेखन ने लेखकों की पीढ़ियों को किस तरह प्रभावित किया।
- गांधीजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पवेलियन की थीम साबरमती आश्रम से प्रभावित होगी जिसमें हाथ से बनी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।
- गांधी द्वारा विभिन्न भाषाओं में 500 पुस्तकों की एक विशेष प्रदर्शनी के अलावा, 30 परिचर्चाएं, पुस्तक विमोचन और प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी और इसमें थीम से संबंधित प्रदर्शनों की मेजबानी भी