Daily GK Update 21 January 2020: Current Affairs Update – Read In Hindi

0
113

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 21 जनवरी

Advertisement
की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

01. 6 मार्च को किस राज्य का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

उत्तर। मिजोरम
महत्वपूर्ण तथ्य
  • मिजोरम के मुख्यमंत्री: पु जोरमथांगा; राजधानी: आइजोल
  • मिजोरम के राज्यपाल: पी.एस. श्रीधरन पिल्लई
02. NMML का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?
उत्तर। नृपेंद्र मिश्रा
महत्वपूर्ण तथ्य:
सरकार ने नृपेंद्र मिश्रा को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। NMML की कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया गया है और अब इसकी अध्यक्षता मिश्रा करेंगे। प्रसार भारती बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. ए सूर्य प्रकाश इस परिषद के वाईस चेयरपर्सन होंगे।
जवाहरलाल नेहरू (1889 – 1964) की स्मृति में स्थापित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।
NMML का मुख्यालय: नई दिल्ली
03. DIFFF की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म कौन बनी है ?
उत्तर। ईरानी फिल्म ‘Castle of Dreams’
महत्वपूर्ण तथ्य :
  • ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (DIFF) के 18 वें संस्करण में रजा मीरारिमी द्वारा निर्देशित ईरानी फिल्म ‘Castle of Dreams’ ने एशियाई श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता हैं। साथ फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी अपने नाम किया हैं।
  • अंजान दत्त द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म ‘Finally Love’ को विश्व श्रेणी के सिनेमा में बेस्ट-ऑडियंस का पुरस्कार मिलाश्रीलंकाई निर्देशक प्रसन्ना विथानगे की फिल्म ‘Children of the Sun’ ने स्पेशल जूरी अवार्ड जीता
  • इस फिल्म महोत्सव में 74 देशों की कुल 220 फिल्में दिखाई गईं। ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआईएफएफ) का आयोजन रेनबो फिल्म महोत्सव, 1992 से बांग्लादेश सरकार और भारतीय उच्चायोग, ढाका सहित कई अन्य संगठनों के सहयोग से कर रहा है। इस वर्ष के महोत्सव का विषय ‘better film, better audience, better society.’ था
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना
04. 26 वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (SAG) 2020 के विजेताओ की घोषणा की गई इसकी शुरुआत कब की गई थी ?
उत्तर। 1995
महत्वपूर्ण तथ्य :
  • हर साल दिए जाने वाले 26 वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी गई हैं। यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में श्राइन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस पुरस्कार से टीवी और फिल्म कलाकारों को वर्ष के दौरान किए गए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी, जिसे SAG-AFTRA द्वारा प्रदान किया किया जाता है, जो वर्तमान में इस उद्योग के सबसे बेशकीमती सम्मानों में से एक बन गया है।
26 वें वार्षिक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:
क्र. सं.

श्रेणी

पुरस्कार विजेता

1

टेलीविज़न मूवी या मिनीसरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता

सैम रॉकवेल, (Fosse/Verdon)

2

टेलीविज़न मूवी या मिनीसरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री

मिशेल विलियम्स (Fosse/Verdon)

3

ड्रामा सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता

पीटर डिंकलेज (Game of Thrones)

4

ड्रामा सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री

जेनिफर एनिस्टन (The Morning Show)

5

कॉमेडी सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता

टोनी शल्हौब (The Marvelous Mrs Maisel)

6

Advertisement
कॉमेडी सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री

फोबे वालर-ब्रिज (Fleabag)

7

ड्रामा सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला ग्रुप

ताज

8

कॉमेडी सीरिज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला ग्रुप

मार्वलस मिसेज मैसेल

9

कॉमेडी या ड्रामा सीरीज़ में स्टंट एन्सेम्बल द्वारा किया गया उत्कृष्ट एक्शन

गेम ऑफ़ थ्रोन्स

10

लीडिंग रोल में अहम भूमिका निभाने वाला अभिनेता

जोकिन फीनिक्स (Joker)

11

लीडिंग रोल में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री

रेनी ज़ेल्वेगर (Judy)

12

सपोर्टिंग रोल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला अभिनेता

ब्रैड पिट (Once Upon a Time…in Hollywood)

Advertisement
13

सपोर्टिंग रोल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री

लौरा डर्न (Marriage Story)

14

मोशन पिक्चर में कास्ट द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन

परजीवी

15

मोशन पिक्चर में स्टंट एन्सेम्बल द्वारा किया गया उत्कृष्ट एक्शन प्रदर्शन

एवेंजर्स: एंडगेम

  • यह पुरस्कार व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ ड्रामा सीरिज और कॉमेडी सीरिज के कलाकारों की पूरी टुकड़ी और मोशन पिक्चर के कलाकारों को प्रदान किए हैं।
05. NDRF ने अपना स्थापना दिवस कब मनाया है ?
उत्तर। 19 जनवरी
महत्वपूर्ण तथ्य :
  • राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (National Disaster Response Force) ने 19 जनवरी को अपने 15 वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), देश का एक विशेष बहु-कुशल बल हैं, जो 19 जनवरी, 2006 को अस्तित्व में आया था, जिसने आपदा मोचन अभियानों में मानव जीवन और राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने में सराहनीय भूमिका निभाई हैं।
  • NDRF ने अपनी निस्वार्थ सेवा और आपदा प्रबंधन में बेजोड़ व्यावसायिकता के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित की है। एनडीआरएफ ने अपने 3100 ऑपरेशनों में एक लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है और आपदा के दौरान 6.7 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला है। इस अवसर पर ‘शहरी बाढ़ और चुनौतियों’ और ‘आपदा प्रबंधन में जैव प्रौद्योगिकी और नई तकनीक’ पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एनडीआरएफ के महानिदेशक : एसएन प्रधान
06. रोम में चल रही रोम रैंकिंग सीरीज़ में कीसने स्वर्ण् पदक जीता हैै ?
उत्तर। विनेश फोगट
महत्वपूर्ण तथ्य :
  • पहलवान विनेश फोगट ने रोम में चल रही रोम रैंकिंग सीरीज़ में जीत के साथ साल 2020 का अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में इक्वाडोर की लुईसा एलिजाबेथ मेलेमड्रेस को 4-0 से मात दी। इस प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम वर्ग में पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में 10-0 के स्कोर से नाइजीरिया के ओडुनायो अडेकुओरॉय से हार का सामना करना पड़ा ।
07. ELECRAMA 2020 का उद्घाटन किसके द्वारा कीया गया ?
उत्तर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
महत्वपूर्ण तथ्य :
  • केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ELECRAMA 2020 का उद्घाटन किया. ELECRAMA भारतीय विद्युत उद्योग (Indian electrical industry) का फ्लैगशिप शोकेस है और फ्यूचर एनर्जी ट्रांजिशन के लिए प्रौद्योगिकी, नए ट्रेंड्स और इनोवेशन के संबंध में भारतीय उद्योग के साथ विश्व को जोड़ने का एक मंच है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) के अध्यक्ष: आर के चुग।
08. 9वें अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया ?
उत्तर। कोलकत्ता
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • इस महोत्सव में 45 देशों की लगभग 250 फिल्में दिखाई जाएंगी. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बाल कलाकार तल्हा अरसद ऋषि ने महोत्सव का उद्घाटन किया. पिछले 100 वर्षों में बंगाली में बच्चों की फिल्मों की एक एंथोलॉजी और इस महोत्सव के साथ फिल्म के पोस्टर पर एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी.
सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल- जगदीप धनखड़
  • पश्चिम बंगाल की सीएम – ममता बनर्जी
09. तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है ?
उत्तर। अर्जुन मुंडा
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. ये चुनाव दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हुए थे.
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • 1973 में तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया अस्तित्व में आया।
  • भारतीय तीरंदाजी संघ का मुख्यालय: नई दिल्ली
10. K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कहाँ किया गया है ?
उत्तर : आंध्र प्रदेश के विजाग तट पर
महत्वपूर्ण तथ्य :
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया था. इसे 3,500 किलोमीटर की रेंज वाली परमाणु क्षमता वाली मिसाइल को पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है. पनडुब्बी द्वारा लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइल हवा, जमीन और समुद्री परमाणु परीक्षण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत की दूसरी-स्ट्राइक क्षमता के फ्रंट पर है. अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली पनडुब्बी लॉन्च की है.

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • DRDO चेयरमेन : जी सतीश रेड्डी;
  • स्थापित: 1958.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here