Today gk & Current affairs, 11 December Current affairs, Quizzes and Pdf Available

0
90
PDF Download करने के लिए निचे जाये |



1. वॉलमार्ट, (MSME) क्षेत्र के कितने उद्यमियों को  प्रशिक्षित करेगा ।
उत्तर  50,000

  • अमेरिकी रिटेल दिग्गज कम्पनी वॉलमार्ट ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र के 50,000 उद्यमियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय किया हैं। 
  • इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में भारत में 25 इंस्टीट्यूट हब खोलने का हैं जिसमे MSME क्षेत्र के उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 
  • यह संस्थान देश भर में ‘वॉलमार्ट वृद्धी सप्लायर डेवलपमेंट प्रोगाम’ के तहत खोले जाएंगे। 
  • ये संस्थान रणनीतिक रूप से उत्पादन-निर्माण स्थलों के नजदीक खोले जाएंगे और जो वॉलमार्ट द्वारा “भारत के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता” का हिस्सा होंगे।
  • इन संस्थानों को शुरू करने के लिए वॉलमार्ट ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन Swasti के साथ साझेदारी की है, जिसे स्थानीय विश्वविद्यालयों से अकादमिक समर्थन प्राप्त होगा।
2. एक्जिम बैंक रक्षा खरीद के लिए बांग्लादेश को कितने मिलियन डॉलर का कर्ज दिया है ?
उत्तर  500 मिलियन  डॉलर

महत्वपूर्ण तथ्य:
  • एक्ज़िम बैंक ने इस संबंध में 11 अप्रैल, 2019 को बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग (AFD) के साथ समझौता किया हैं। समझौता 7 नवंबर, 2019 से प्रभावी हो गया और ऋण की उपयोगिता अवधि हस्ताक्षर करने की तिथि से 10 वर्ष है। 
  • Advertisement
  • इस ऋण समझौते के तहत, भारत से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के वित्तपोषण को विदेश व्यापार नीति (FTP) के अधीन होंगी। 
  • कुल ऋण में से, अनुबंध का 75 फीसदी हिस्सा विक्रेता द्वारा लागू किया जाएगा और शेष 25% बांग्लादेश सहित भारत के बाहर से अनुबंध के प्रयोजन के लिए विक्रेता द्वारा खरीदा जाएगा। खरीद की प्रकृति के आधार पर अनुबंध की कीमत 75% से 65% तक कम की जा सकती है।
IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एक्ज़िम बैंक की स्थापना: 1 जनवरी 1982
  • एक्ज़िम बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • एक्ज़िम बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): डेविड रस्किनथा
3. PMMY के तहत कितने लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋणों को  मंजूरी दी गई है ?
उत्तर  10 लाख करोड़ 

महत्वपूर्ण तथ्य:
  • केंद्र सरकार ने सुचना दी हैं कि इस साल 1 नवंबर तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाPMMY के तहत 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण को मंजूरी दी गई हैं। 
  • PMMY सर्वेक्षण के निष्कर्षों के अनुसार, अप्रैल 2015 से मार्च 2018 के बीच मुद्रा ऋण लेने वाले प्रतिष्ठानों में लगभग पांच करोड़ कर्मी काम कर रहे थे। 
  • सर्वेक्षण से पता चला है कि इन ऋणों के लाभार्थियों, उन आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखने में सक्षम हुए हैं जिनके लिए उन्होंने ऋण लिया था।
4. NSE ने कितने साल के  सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दर विकल्प देने की शुरुआत की है ?
उत्तर  10 साल 

महत्वपूर्ण तथ्य: 
  • ये ब्याज दर विकल्प 2029 में परिपक्व हुए 10 साल के सरकारी बांडों पर आधारित हैं, जिसमें कूपन दर 7.26 प्रतिशत और 6.45 प्रतिशत शामिल है। 
  • वर्तमान में, ब्याज दर वायदा अवशिष्ट परिपक्वता के लिए सात सरकारी बांडों पर 4 साल से 15 साल तक के लिए उपलब्ध है।
IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: विक्रम लिमये

5. तेल और गैस क्षेत्र में विकास के लिए NSIC और _____ ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर |
उत्तर।  अरामको
महत्वपूर्ण तथ्य:
इस समझौते से भारतीय एमएसएमई को वैश्विक स्तर पर विक्रेताओं के रूप में स्थान बनाने में सहायता मिलेगी।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की स्थापना: 1955 
  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम प्रमुख मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है।
6 NBF ने किसको अपना नया अध्यक्ष चुना है ?
उत्तर  अर्नब गोस्वामी

महत्वपूर्ण तथ्य:
NBF 14 भाषाओं में 78 समाचार चैनलों का निकाय हैं, जो 25 राज्यों के प्रसारकों का प्रतिनिधित्व करता है। समाचार सामग्री पर पारदर्शी लाने के लिए नए स्व-नियामक संगठन की घोषणा जनवरी 2020 के अंत तक की जाएगी।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन का गठन: जुलाई 2019
7  चार प्रख्यात राजनयिकों को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

उत्तर।  ‘द दिवाली-पावर ऑफ वन’

सम्मानित किए गए राजनयिक हैं:

  • कजाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और यूएन में स्थायी प्रतिनिधि : केराट अब्द्रेखमनोव
  • संयुक्त राष्ट्र में साइप्रस के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि: निकोलस एमिलियौ
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 72वें सत्र के पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में स्लोवाकिया के स्थायी प्रतिनिधि : फ्रांतेसेक रूजिका
  • संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि: वलोडिमिर येलचेंको
  • अमेरिका के दिवाली फाउंडेशन ने इन पुरस्कारों की शुरुआत 2017 में की थी, इन पुरस्कारों अब ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसी ’के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत विश्व में सुरक्षा और शांतिपूर्ण  सामाजिक आशाओं को बनाए रखने और इसी दिशा में किए जाने वाले निस्वार्थ कार्यो को चिन्हित करने के लिए दिए जाते है।
IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिवाली फाउंडेशन यूएसए के अध्यक्ष: रंजू बत्रा
8.  दुनिया का प्रमुख खेल पर्यटन स्थल कौन बना है ?
उत्तर  अबू धाबी

महत्वपूर्ण तथ्य:
ओमान के मस्कट में आयोजित किए जा रहे विश्व यात्रा पुरस्कार (WTA) के 26वें संस्करण में अबू धाबी (यूएई) को  वर्ल्डस लीडिंग स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में चुना गया है। यह लगातार 7वां मौका है जब अबू धाबी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
संयुक्त राष्ट्र विश्व यात्रा संगठन, UNWTO को खेल पर्यटन में दुनिया भर में पर्यटन के सबसे उभरते क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। विश्व यात्रा पुरस्कार की स्थापना 1993 में यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों के सभी प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्टता को चिन्हित करने और पुरस्कृत करने के लिए की गई थी।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान 
  • यूएई की राजधानी:  अबू धाबी 
  • यूएई की मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहमक़्क़
उत्तर। 5%

महत्वपूर्ण तथ्य :
  • हथियारों के 100 सबसे बड़े निर्माताओं का कुल कारोबार 420 अरब डॉलर हो गया है। इसमें 59 प्रतिशत या लगभग 246 बिलियन डॉलर का हिस्सा अमरीकी हथियार निर्माताओँ का है जिसमे पिछले वर्ष 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।
  • अमेरिका के बाद हथियार उत्पादन में रूस का स्थान दूसरा है और बाजार में उसकी हिस्सेदारी 8.6  प्रतिशत है। 
  • हथियार बाजार में ब्रिटेन का हिस्सा 8.4 प्रतिशत और फ्रांस का 5.5  प्रतिशत है। पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण रिपोर्ट में चीन का नाम नहीं है। विश्व के सबसे बड़े शस्त्र निर्माताओं में अमरीका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन 2009 से शीर्ष पर बनी हुई है। 
  • जिसका पिछले वर्ष का कारोबार 47.3 बिलियन डॉलर रहा था। विश्व बाजार में हथियारों की बिक्री का 11 प्रतिशत हिस्सा अकेली इस कंपनी का है।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष और सीईओ: मार्लिन ए. ह्युसन
10.पूर्व वायुसेना प्रमुख धनोआ के सम्मान में राफेल विमानों पर_____ अंकित किया जाएगा
उत्तर।  BS

महत्वपूर्ण तथ्य:
  • भारतीय वायु सेना ने 30 राफेल विमानों की टेल पर ‘BS’  चिन्हित करने का फैसला किया है। 
  • जबकि छह राफेल प्रशिक्षण विमानों की टेलों पर वर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के सम्मान में RB चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने इस मेगा-सौदे में मुख्य वार्ताकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वायु सेना स्थापना: 8 अक्टूबर 1932, भारत
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
11. यूएई और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास_____ आरंभ हुआ है ?
उत्तर   आयरन यूनियन-12

महत्वपूर्ण तथ्य:
  • ‘आयरन यूनियन 12’ अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष युद्धक और नीतिगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे। 
  • संयुक्त अरब अमारात के मित्र देशों के साथ ऐसे सैन्य अभ्यास नवीनतम गतिविधियों के साथ सुसंगत तरीके से होते हैं और इनमें वहां की सेनाओं की इस क्षेत्र में हर प्रकार के खतरे और चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने के संकल्प की भी झलक मिलती है।
12. WADA ने _______ को 4 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों से बैन किया |
उत्तर।  रूस

महत्वपूर्ण तथ्य:
  • विश्व डोपिंग एजेंसी (WADA) ने रूस पर 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक सहित विश्व चैम्पियनशिप और अन्य विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है, वाडा ने मास्को लैब डेटा से छेड़छाड़ करने के आरोप में रूस पर ये प्रतिबंध लगाया है। 
  • विश्व स्तरीय कार्यक्रमों में रूसी ध्वज और राष्ट्रगान पर भी प्रतिबंध लगा गया है।
  • रूस की डोपिंग एजेंसी के पास वाडा की सज़ा के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिन का समय है, उनकी अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में भेजी जाएगी। 
  • 2016 में आई मैकलेरन की रिपोर्ट में रूस में विशेष रूप से 2011 और 2015 के देश-प्रायोजित डोपिंग का खुलासा किया था ।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वाडा के अध्यक्ष: सर क्रेग रीड; मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
  • स्थापना: 10 नवंबर 1999
13  मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर   10 दिसंबर
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • यह दिन विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष सभी लोगों के लिए एक समान मानकों को स्थापित करने और सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता हैं । इसके आलावा इस दिवस को मनाने उद्देश्य विश्वभर के लोगों का ध्यान मानवाधिकारों की ओर आकर्षित करना हैं।
  • इस वर्ष मानव अधिकारों को अपनाए जाने की 71वीं वर्षगांठ हैं। 
  • इस वर्ष का विषय “यूथ स्टैंड अप फॉर ह्यूमन राईट” हैं, जिसका उद्देश्य मानवाधिकार सुनिश्चित करने में युवाओं की भूमिका को चिन्हित करने के लिए, उनकी आवाज़ को प्रोत्साहित करना और अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण में वैश्विक लोगो की विस्तृत श्रृंखला को शामिल करना है।
14. KVIC ने____ बक्सों, ______ चाकों और चमड़े की _____ किटों का किया वितरण किया है ?
उत्तर  500

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने राजस्थान के बूंदी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मधुमक्खी पालन के 500 बक्सों, मिट्टी के बर्तन बनाने की 500 चाकों और चमड़े की 200 किटों का वितरण किया । 
  • इस कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर और समाज के कमजोर वर्ग को सहायता देने के लिए किया गया था। 
15. ______ माउंटेन रेलवे विदेशी पर्यटकों के लिए चलाएगा विशेष रेल सेवा |
उत्तर।  नीलगिरि

महत्वपूर्ण तथ्य :
  • यूनेस्को की ऐतहासिक धरोहरों में शामिल नीलगिरि माउंटेन रेलवे (NMR) ने विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष रेल सेवा चलाने का फैसला किया हैं। 
  • इस रेल सेवा में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देशों के 71 पर्यटकों, कुन्नूर से ऊटी तक एक विशेष भाप इंजन द्वारा यात्रा का लुफ्त लेंगे। 
  • उनका स्वागत विशेष स्मृति चिन्ह और उपहार के साथ-साथ मूल एडमोंटन टाइप कार्डबोर्ड टिकट देकर किया जाएगा।
  • NMR दुनिया के उन रेलवे में से एक है जो अद्वितीय रैक और पिनियन प्रणाली का उपयोग करता है, यह विशेष तीसरी रेल सेवा तमिलनाडु के मेट्टुपालयम पश्चिमी घाट से पश्चिमी घाट में पहाड़ो की रानी कहे जाने वाले ऊटी की पहाड़ियों के बीच चलेगी। 
IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस में, यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले
16. राजौरी में हर मौसम के अनुकूल कितने मीटर लम्‍बे पुल का उद्घाटन हुआ है ?
उत्तर।  72 मीटर 
  • जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजौरी में 72 मीटर लंबे मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 70 पुल राष्‍ट्र को समर्पित किया। 
  • यह पुल द्राज नाला पर है और द्राज क्षेत्र को राजौरी जिले के अंतर्गत तहसील कोट्रान्‍का से जोड़ता है। इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किया गया है।
  • द्राज पुल सैन्य के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पुल है। 
  • इस पुल से सभी मौसमों में सैनिकों के साथ-साथ स्थानीय लोगो की भी आवाजाही में आसान होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here