Today Gk & Current affairs 12 December, Current affairs for SSC/RRB NTPC/CGL/BANK PO/ UPSC/STATE PCS

0
75

 01. अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर। 11 दिसंबर
02. हिंद महासागर संवाद और दिल्ली संवाद का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?
उत्तर  नई दिल्ली 
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • विदेश मंत्रालय नई दिल्ली में 13 से 14 दिसंबर तक छठे हिंद महासागर संवाद और ग्यारवें दिल्ली संवाद का आयोजन करेगा। 
  • यह पहला मौका होगा जब इन दोनों आयोजनों को एक साथ आयोजित किया जाएगा। हिंद महासागर संवाद का विषय “Indo-Pacific: Re-imagining the Indian Ocean through an Expanded Geography”, है, जबकि दिल्ली संवाद का विषय “Advancing Partnership in Indo-Pacific” है।
  • इस वर्ष का विषय इंडो-पैसिफिक के रणनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में अवधारणा की बढ़ती पहचान को बनाए रखने पर केन्द्रित है।
03. ओडिसा में कितनी नई फास्ट ट्रैक अदालतें  बनाया जयेगा ?
उत्तर   45
महत्वपूर्ण तथ्य:
इनमे 21 अदालतें महिलाओं के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई करेंगी। जबकि शेष 24 फास्ट ट्रैक अदालतें बच्चों के प्रति यौन अपराधों के मामलों
Advertisement
 से संबद्ध होगी। 
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
04. CEAMA ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया है ?
उत्तर  गुलू मीरचंदानी
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने गुलू मीरचंदानी को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया है। 
  • गुलू मीरचंदानी Mirc Electronics Ltd. (ओनिडा) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। 
05. किस देश के प्रधानमंत्री मंत्री नोबेल शांति पुरस्कार से  सम्‍मानित किया गया ?
उत्तर  इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद

महत्वपूर्ण तथ्य:
  • इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार अब तक प्रदान किया गया 100वां पुरस्‍कार था। नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में एक प्रमाणपत्र, स्वर्ण पदक और 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (850,000 यूरो) का चेक दिया जाता है। 

 IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इथियोपिया की राजधानी: अदीस अबाबा; मुद्रा: इथियोपियाई बीर
06 भारत जलवायु प्रदर्शन सूचकांक में किस स्थान पर है ?
उत्तर 10 वे 
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • स्पेन की राजधानी मैड्रिड में COP25 जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत इस वर्ष के जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) की दृष्टि से पहली बार शीर्ष 10 में शामिल है। भारत में प्रति व्यक्ति उत्सर्जन और ऊर्जा उपयोग का वर्तमान स्तर उच्च श्रेणी के देशों में  9वें स्थान पर है,जो कि उत्सर्जन के तुलनात्मक रूप से निचले स्तर को दर्शाता है। 
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी देश पेरिस जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर रहा है और रैंकिंग में पहले तीन स्थान खाली हैं। हालांकि यूरोपीय संघ के स्वीडन और डेनमार्क जैसे देश चौथे और पांचवें स्‍थान पर हैं लेकिन समग्र रेटिंग के लिहाज से यूरोपीय संघ के देशों के निष्‍पादन में व्‍यापक अंतर पाया गया है। 
  • जबकि जी-20 के केवल दो देश उच्च श्रेणी में हैं जिनमें ब्रिटेन 7वें और भारत 9वें स्थान पर है, जी-20 के आठ देश सूचकांक की सबसे खराब श्रेणी में शेष हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलिया 61वें और सऊदी अरब 56वें स्थान पर हैं। 
  • सूचकांक को संयुक्त रूप से जर्मनवाच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत किया गया है। चीन, सबसे बड़ा वैश्विक उत्सर्जक सूचकांक में अपनी रैंकिंग को 30 वें स्थान पर थोड़ा सुधारता है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि देश को अक्षय ऊर्जा की दृष्टि से मध्यम रेटिंग दी गयी है लेकिन भारत का 2030 नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य बहुत ऊंचे दर्जे का है। दुनिया के सबसे बड़े उत्‍सर्जक चीन ने सूचकांक में अपनी रैंकिंग में मामूली सुधार कर 30वां स्थान हासिल किया है।
07. मानव विकास सूचकांक 2019 में भारत को कौन  स्थान प्राप्त हुआ है ?
उत्तर 129 वां
महत्वपूर्ण तथ्य:

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक 2019 में भारत को 189 देशों में से 129वाँ स्थान पर रखा गया है। 
  • इस सूचकांक में भारत को पिछले वर्ष 130वें स्थान पर रखा गया था। सूचकांक में नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और आयरलैंड शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज हैं। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया 1990-2018 तक 46% की वृद्धि के साथ मानव विकास में प्रगति करने में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र हैं, जिसके बाद पूर्वी एशिया और प्रशांत 43% पर हैं। 

भारत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:-

  • भारत का HDI मान 0.431 से बढ़कर 0.647 हो गया, जो मध्यम मानव विकास समूह के देशों के लिए तय किए गए औसत (0.634) से अधिक हैं और जो अन्य दक्षिण एशियाई देशों (0.642) के औसत से भी अधिक है। 
  • भारत पिछले 130 वर्षों में असमानता-समायोजित (IHDI) में आई लगभग आधी प्रगति (0.647 से 0.477) से गिरते हुए 130 वें स्थान पर आ गया हैं। 
  • IHDI असमानताओं के कारण HDI में प्रतिशत हानि का संकेतक है। भारत लिंग असमानता सूचकांक (GII) में 162 देशों में 122वें स्थान पर है।
  • मानव विकास सूचकांक, मानव विकास के 3 मूल मापदंडो अर्थार्त जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देशों की औसत उपलब्धि को मापता है।
08. इसरो पृथ्वी निगरानी उपग्रह______ का करेगा प्रक्षेपण
उत्तर  RISAT-2BR1

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने पृथ्वी निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 को PSLV-C48 यान से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड (FLP) से प्रक्षेपित करेगा। 
  • RISAT-2BR1, एक रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह है जिसका वजन लगभग 628 किलोग्राम है, इसे 37 डिग्री के झुकाव पर 576 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा।
  • PSLV-C48, PSLV का 50वां मिशन है, जिसके जरिए इस्राइल, इटली, जापान और अमेरिका के 9 उपग्रहों को भी प्रक्षेपित किया जाएगा। 
  • इन अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ वाणिज्यिक व्यवस्था के तहत लॉन्च किया जा रहा है।

 RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969
09.किसने लंदन चेस क्लासिक खिताब जीता है ?
उत्तर   भारत के आर. प्रग्ग्नानान्द
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • भारत के नन्हे शतरंज खिलाड़ी आर प्रग्ग्नानान्द ने लंदन में आयोजित लंदन चेस क्लासिक का FIDE ओपन खिताब जीत लिया है। 
  • उन्होंने नौ राउंड में से 7.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट जीता। 
  • 14 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के एंटोन स्मिरनोव के साथ 7.5 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
10. 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन बने है ?
उत्तर।   वसीम जाफर
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • जाफर के बाद मध्य प्रदेश के बल्लेबाज देवेंद्र बुंदेला (145 मैच) और अमोल मुजुमदार (136 मैच) हैं, जो मुंबई और असम के लिए रणजी मैच खेल चुके हैं।
  • जाफर ने 253 प्रथम श्रेणी मैचों में 51.19 की औसत से 19,147 रन बनाए हैं। 
  • उन्होंने 314 के सर्वधिक स्कोर के साथ 57 शतक और 88 अर्द्धशतक बनाए हैं। उनके नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में सेंट जॉन्स में दोहरा (212) शतक है, जो उनके कैरियर का सर्वधिक स्कोर भी हैं ।
11.  राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (NADA) के ब्रांड एंबेसडर कौन बने है ?
उत्तर।  सुनील शेट्टी 
महत्वपूर्ण तथ्य :
  • इस वर्ष 150 से अधिक एथलीटों डोप परीक्षण में नाकाम रहे, हालांकि इस सूची में एक-तिहाई से अधिकतर नाम बॉडी बिल्डर्स के थे।
  • टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए जाने के आठ महीने से कम समय के पहले इस प्रकार के संकेत अच्छी खबर नहीं है।
12. 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का समापन हुआ  है ?
उत्तर। नेपाल में
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • भारत इन खेलो में 174 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य सहित 312 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। 
  • इन खेलों में मेजबान नेपाल दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर रहा। 
  • दस दिनों तक चलने वाले दक्षिण एशिया के इस सबसे बड़े खेल आयोजन में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव के करीब 2700 से अधिक एथलीटों ने 1119 पदक जीते। इन 26 स्पर्धाओं का आयोजन काठमांडू, पोखरा और जनकपुर में किया गया था।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; नेपाल की मुद्रा: नेपाली रुपया
13. बिहारी कुमार का निधन हो गया वो क्या थे ?
उत्तर  ICSSR के अध्यक्ष
महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के अध्यक्ष ब्रज बिहारी कुमार का निधन हो गया। उन्हें मई 2017 में ICSSR के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की स्थापना 1969 में भारत सरकार द्वारा देश में सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। 
14.  जॉर्ज लॉर का निधन हो गया उन्होंने किस चीज की खोज की थी ?
उत्तर।  बारकोड
महत्वपूर्ण तथ्य:
  • यूनिवर्सल प्रोडक्ट कोड (UPC) या बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज जोसेफ लॉर का निधन।
  • IBM (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) में किए गए उनके बारकोड आविष्कार ने खुदरा उद्योगों के साथ-साथ दुनिया भर के अन्य उद्योगों में एक बड़ा बदलाव किया था। 
  • उन्होंने 1970 दशक की शुरुआत में उत्तरी कैरोलिना के अनुसंधान ट्रायंगल पार्क में आईबीएम में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्य किया था।
  • बारकोड एक सर्वव्यापी अंकन प्रणाली है, जो अद्वितीय काली पट्टियों (यूनिक ब्लैक बार्स) और 12 अंकों की संख्या से बना होता हैं, जिससे खुदरा उधोग को कोड को स्कैन करके उत्पादों की पहचान करने में मदद मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here