01. कब से सभी वाहनों के लिए फास्टटैग को अनिवार्य किया गया ?
उत्तर। 15 दिसंबर
-
रविवार से सभी वाहनों के लिए फास्टटैग लेन में फास्टटैग के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य हो गया है।
Advertisement -
फास्टटैग या प्रीपेड रिचार्जेबल टैग का इस्तेमाल होते ही टोल प्लाजा पर राशि का भुगतान स्वयं हो जाता हैं।
-
सरकार ने ईंधन और समय बचाने, प्रदूषण पर अंकुश लगाने और यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली शुरू की, जिसमे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का इस्तेमाल होते ही भुगतान की व्यवस्था की है।
-
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी टोल प्लाज़ा को इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली से जोड़ दिया हैं।
- अब फास्टटैग की मदद से वाहन चालकों को टोल देने के लिए अपने वाहनों को टोल प्लाजा पर नहीं रोकना होगा।
- सभी टोल प्लाजा पर फास्टटैग, रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडीफिकेशन टैक्नोलॉजी पर आधारित तकनीक लगाई गई हैं, जिसमे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का इस्तेमाल होते ही स्वयं भुगतान हो जाता हैं।
2. 29 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों का आयोजन किसने किया ?
उत्तर। बीईई ने
-
भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी ने “29 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों” का आयोजन किया।
-
भारत में हर साल 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में प्रयासों को पहचानने और कार्य करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
- इस दिन देश के सतत विकास में ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया जाता है।
- आयोजन के दौरान, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के कार्यान्वयन के लिए एक पुस्तिका भी जारी की गई।
3. अभी किस मसाज को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल किया गया है ?
उत्तर। थाई नुअद (थाई मसाज)
- थाईलैंड की 2000 साल से भी अधिक प्राचीन और प्रसिद्ध मालिश (थाई मसाज) थाई नुअद को, यूनेस्को की (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की प्रतिष्ठित विरासत सूची में शामिल किया गया।
- नुअद थाई मालिश का एक गहन प्रकार है जिसमें शरीर को अंगूठे, कोहनी, घुटनों और पैरों की मदद से अच्छी तरह से शरीर मासपेशियों को खींचा और घुमाया जाता है।
- थाई मालिश की शुरुआत भारत में हुई और इसे लगभग 2,500 साल पहले डॉक्टरों और भिक्षुओं द्वारा थाईलैंड में ले जाया गया था, जिसके बाद से ये वहां की एक पहचान बन गई।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
- यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
- यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
4. अल्जीरिया के नए राष्ट्रपति कौन बने है ?
उत्तर। पूर्व पीएम अब्दुलमदजीद तेब्बौने
- अल्जीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुलमदजीद तेब्बौने को अल्जीरिया का नया राष्ट्रपति चुना गया, वे वर्तमान के राष्ट्र प्रमुख अब्दुलकादर बेन्सला स्थान लेंगे।
- उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका की सरकार में मई 2017 से अगस्त 2017 तक पीएम के रूप में कार्य किया था।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- अल्जीरिया की राजधानी: अल्जीयर्स
- अल्जीरिया प्रधानमंत्री: नौरेडीन बेदौआ
- अल्जीरिया मुद्रा: दीनार
5. कोयला मंत्रालय_____ की करेगा स्थापना ?
उत्तर। सतत विकास प्रकोष्ठ
- कोयला मंत्रालय देश में कोयला खनन को पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए सतत विकास प्रकोष्ठ (SDC) की स्थापना करेगा।
- इससे खनन कार्य या खानों को बंद करते समय पर्यावरण संबंधी चिंताओं का समाधान करना संभव होगा।
- सतत विकास प्रकोष्ठ, पर्यावरण संबंधी दिक्कतों को कम करने के उपायों के लिए भविष्य की नीति की रूपरेखा भी तैयार करेगा, जिसमें खान समापन कोष भी शामिल है।
- सतत विकास प्रकोष्ठ खनिकों के लिए कामकाजी परिस्थितियों को बेहतर बनाना और खान के आसपास रहने वालों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना शामिल होगा।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- कोयला मंत्री और खनन मंत्री: प्रल्हाद जोशी
6. किसने मिस वर्ल्ड 2019 का ताज जीता है ?
उत्तर। टोनी एन सिंह
- जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह को लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2019 कार्यक्रम में विश्व सुंदरी का ताज पहनाया गया।
- उन्हें 2018 की मिस वर्ल्ड रही मेक्सिको की वनेसा पोंस ने ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में फ्रांस की ओपेली मेजीनो दूसरे और भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर रही।
- मिस वर्ल्ड 2019 प्रतियोगिता का यह 69वां संस्करण था जिसमे 120 देशों की सुन्दरियों ने खिताब के लिए अजमाइश की थी।
7. एडलवाइस ने भारत के पहले कॉर्पोरेट बॉन्ड ______का किया लॉन्च ?
उत्तर। ‘भारत बॉन्ड ETF’
-
एडलवाइस कैपिटल लिमिटेड (ECL) की सहयोगी कंपनी एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने भारत में भारत बॉन्ड ETF नामक पहले कॉर्पोरेट बॉन्ड ETF (एक्सचेंज ट्रेड फंड) को लॉन्च किया है।
-
ETF सरकार की पहल है और एडलवाइस AMC को उत्पाद के डिजाइन और प्रबंधन का जिम्मा सौपा गया था।
- ईटीएफ के जरिए एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने शुरुआत में 3,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने का प्रस्ताव सहित इसका लक्ष्य तीन साल की परिपक्वता अवधि (2023) में 2,000 करोड़ रुपये का अधि-आबंटन विकल्प (ग्रीन शू विकल्प) होगा।
- इसके अलावा 10 साल (2030) की परिपक्वता अवधि में 4,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाएगी जिसमें 6,000 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प मौजूद होगा।
- छोटे खुदरा निवेशकों को इस फंड में कम से कम 1,000 रुपये का निवेश करना होगा। जिसके बाद अन्य निवेशों की सुविधा होगी। इसमें वे केवल 2 लाख तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं एंकर निवेशकों के लिए न्यूनतम राशि 10 करोड़ रुपये तय की गई है।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- एडलवाइस कैपिटल लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई; संस्थापक: राशेश शाह
- एडलवाइस कैपिटल लिमिटेड की स्थापना: 1995
8. किसने राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की ?
उत्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश के कानपुर में किया गया।
-
परिषद की पहली बैठक का उद्देश्य संबंधित राज्यों के सभी विभागों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालयों में ‘गंगा केंद्रित’ दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष रूप से ध्यान देना शामिल है।
-
परिषद को गंगा और उसकी सहायक नदियों सहित नदी गंगा बेसिन के प्रदूषण निवारण और कायाकल्प की पूरी जिम्मेदारी सौपी गई है।
- प्रधानमंत्री ने गंगा से संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ एक सतत विकास मॉडल ‘नमामि गंगे’ को ‘अर्थ गंगा’ में परिवर्तित करने की एक समग्र सोच विकसित करने का आग्रह किया।
- पारिस्थितिकी-पर्यटन और गंगा वन्यजीव संरक्षण एवं क्रूज पर्यटन आदि के प्रोत्साहन से होने वाली आय से गंगा स्वच्छता के लिए स्थायी आय स्रोत बनाने में मदद मिलेगी।
9. कौन बेंगलुरु में वर्ल्ड डिज़ाइन प्रोटोपॉलिस कार्यक्रम की शुरुआत करेगा ?
उत्तर। WTO
- विश्व डिज़ाइन संगठन, बेंगलुरु में अपने नए वैश्विक कार्यक्रम वर्ल्ड डिज़ाइन प्रोटोपॉलिस को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- इसका उद्देश्य दुनिया भर के महानगरों में समग्र विकास का क्रियान्वयन करना और उन्हें स्थायी बनाना है। साथ ही परियोजना का उद्देश्य नागरिकों के लिए बेहतर शहर बनाने की दिशा में शहर के विकास को मापना, निवेश आकर्षित करना और समस्याओं को समाधान करना है।
- इस मेगा कार्यक्रम में नागरिकों के अलावा नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी, भारत और विदेशों के पेशेवर डिज़ाइनर, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, विभिन्न कंपनियों के प्रमुखों और राजनेता हिस्सा लेंगे।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ सोसाइटीज ऑफ इंडस्ट्रियल डिजाइन की स्थापना 1957 में औद्योगिक डिजाइन आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के एक समूह द्वारा की गई थी। जिसका नाम जनवरी 2017 में बदलकर विश्व डिजाइन संगठन कर दिया गया।
10. राष्ट्रपति भवन ने उच्च शिक्षा संस्थानों के कितने प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी की
उत्तर। 46
-
राष्ट्रपति भवन ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विमानन, डिजाइन, पेट्रोलियम और ऊर्जा सहित अनेक क्षेत्रों के उच्च शिक्षा संस्थानों के 46 प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी की।
-
इनमें से प्रत्येक संस्थान देश के सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
Advertisement -
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थायी कृषि, उत्पादकता को बढ़ावा देने और उपयोगी अनुसंधान के साथ किसानों को सहयोग करके राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम योगदान दे सकते हैं।
11. विश्वनाथन आनंद ने अपनी आत्मकथा_____ का किया अनावरण
उत्तर। Mind Master
- विश्वनाथन आनंद ने अपनी आत्मकथा ‘Mind Master’ का अनावरण किया। यह पुस्तक आनंद और खेल पत्रकार सुसान निन्न द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है।
- इसे THG पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित किया गया है। पुस्तक में विश्वनाथन आनंद की यात्रा की अद्भुत समृतियाँ शामिल हैं।
12. पीटर स्नेल का निधन हो गया वो किस खेल से संबंधित थे ?
उत्तर। न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन
- न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और मध्यम दूरी के महानतम धावकों में से एक माने जाने वाले पीटर स्नेल का निधन हो गया।
- वह टोक्यो 1964 के ओलंपिक खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर में दोहरा खिताब जीतने वाले अंतिम पुरुष एथलीट थे।
- उन्होंने 1962 के राष्ट्रमंडल खेलों में 880 गज में एक और पर्थ में एक मील की दौड़ में 2 स्वर्ण पदक जीते थे।
13. विजय दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर। 16 दिसंबर
- प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय को याद करने के लिए विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- भारत-पाकिस्तान के बीच 3 दिसंबर को शुरू हुआ 1971 का युद्ध 13 दिनों तक चला और 16 दिसंबर को पाकिस्तान द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद इसकी समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की गई।
- इस दिन 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल ए ए खान नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के समक्ष बिना शर्त समर्पण किया था।
- इस युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना था।
14. गूगल अर्थ ने विश्व के कितने फीसदी हिस्से को कवर करने का किया दावा
उत्तर। 98
- सर्च इंजन की सबसे दिग्गज कंपनी गूगल विश्व की सबसे बड़ी मैपिंग सेवा कपनी बनने का दावा किया है, क्योंकि गूगल अर्थ अब दुनिया के लगभग 98 प्रतिशत से अधिक हिस्से और 10 मिलियन मील की दूरी पर स्ट्रीट व्यू इमेजरी को कवर करता है, जो कि इतनी दूरी है जिससे दुनिया का 400 से अधिक बार चक्कर लगाया जा सकता हैं।
- गूगल अर्थ एक ऐसा सॉफ़्टवेयर जिसमे आप घर-कार्यलय में बैठे हुए पृथ्वी के दृश्य 3डी देख सकते हैं और स्थान किसी भी स्थान को खोजन सकते हैं, यह 6 मिलियन वर्ग मील की हाई डेफिनेशन सॅटॅलाइट तस्वीरे प्रदान करता है, जो पूरी आबादी के लगभग 98 प्रतिशत से अधिक हिस्से कवर करता है।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- गूगल के CEO: सुंदर पिचाई; स्थापना: 4 सितंबर 1998