1. किस देश की सरकार ने अपनी नई आर्थिक फ्रेमवर्क नीति का विमोचन किया ?
उत्तर। श्रीलंका सरकार
-
श्रीलंका की नवनिर्वाचित सरकार ने अपनी नई फ्रेमवर्क नीति ‘विस्तास ऑफ़ प्रोस्पेरिटी एंड स्पलेंडर’ को जारी करने की घोषणा की है।
- इस व्यापक आर्थिक कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में 6.5% या उससे अधिक की जीडीपी विकास दर को बनाए रखना, 2020 से 2025 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 6,500 अमेरिकी डॉलर से अधिक प्राप्त करना शामिल है।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
- प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे
2. किस राज्य के मुख्यमंत्री, खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे ?
उत्तर। मध्यप्रदेश के CM कमलनाथ
- फिल्म समारोह के लिए निर्धारित टापरा टाकीज़ में देश विदेश सहित बुंदेलखंडी फिल्मों को दिखाया जाएगा।
- अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव का आयोजन राज्य सरकार के सहयोग से प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
- फिल्म समारोह के दौरान फिल्म सितारों के साथ चर्चा, फिल्म निर्माण कार्यशाला, मोबाइल फिल्म निर्माण कार्यशाला, नाटक, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम, हर्बल वन मेला, पशु मेला आदि जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
3. हरियाणा बारकोडिंग सॉफ्टवेयर_______ को अपनाने वाला बना देश का पहला राज्य
उत्तर। Trakea
-
हरियाणा पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट में एकत्र नमूनों की सटीक जानकारी हासिल करने के लिए एक नई तकनीक पर आधारित बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” का अनावरण किया है।
-
इसी के साथ हरियाणा इस अनूठी बारकोडिंग प्रणाली की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया हैं।
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मधुबन की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में Trakea बारकोडिंग प्रणाली का अनावरण किया।
- पुलिस के अनुसार, Trakea सॉफ्टवेयर अपराध स्थल से एकत्र किए गए नमूनों की सटीक और फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट सुनिश्चित करता है, जो कि पुलिस बल द्वारा दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे पारंपरिक तरीकों से बिलकुल अलग है।
- इस सॉफ्टवेयर को इंजीनियर अमित मिश्रा द्वारा विकसित किया गया हैं।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
4. यूएन ने दक्षिण सूडान में लोगो की मदद करने वाले किस देश के सैनिकों को सम्मानित किया ?
उत्तर। भारतीय शांति सैनिकों
-
भारत के लगभग 850 सैनिकों को देश से दूर जाकर दक्षिण सूडान के नागरिकों को बचाने और स्थायी शांति स्थापना करने के समर्पण और बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
- वर्तमान में, 2,342 भारतीय सैनिक और करीब 25 पुलिस कर्मी संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत दक्षिण सूडान में तैनात हैं।
- ये पहला मौका है जब भारतीय सैनिकों को UNMISS के तहत सरकार और विपक्षी गुटों के बीच शांति वार्ता स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
- इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: श्री एंटोनियो गुटेरेस
5. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किस राज्य को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा ?
उत्तर। जम्मू और कश्मीर
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को चुना गया है।
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने PMGSY-II के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 878.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 783.88 किलोमीटर लम्बे मार्ग को कवर करते हुए 147 सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
6. भारत के अगले सेना प्रमुख कौन होंगे ?
उत्तर। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
-
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे। वर्तमान में वह उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यत हैं।
-
लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो इस महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
-
लगभग 40 साल के शानदार सैन्य सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक आतंकवाद रोधी सक्रिय इलाको के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ऑपरेशन पवन के दौरान श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल का हिस्सा थे। जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें विशिष्ट सेना पदक से सम्मानित किया गया है।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: Service Before Self
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
7. किसने सूचना और प्रसारण सचिव का कार्यभार सौपा गया ?
उत्तर। आइ ए एस रवि मित्तल
- श्री मित्तल ने अमित खरे का पदभार ग्रहण किया जिन्हें उच्च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।
- इससे पहले, बिहार कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री मित्तल वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
8. मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार किसे सौपा गया ?
उत्तर। आर एन रवि
- नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- भारत के राष्ट्रपति ने मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय के “अवकाश” पर होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
9. किसने कृषि एवं जलवायु अनुसंधान के एमओयू पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर। ICAR और नाबार्ड
-
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सतत कृषि और जलवायु अनुकूल कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने और एक्शन रिसर्च और विभिन्न तकनीकों को बेहतर बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य स्थायी कृषि और जलवायु-लचीला खेती प्रणालियों को बढ़ावा देना था।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नाबार्ड की स्थापना: 12 जुलाई 1982
- नाबार्ड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
- नाबार्ड अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला
10. कहाँ पर “सूर्य किरण-XIV” अभ्यास का आयोजन हुआ ?
उत्तर। नेपाल में
-
भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XIV” नेपाल के रूपेन्देही जिले के सलझंडी में आयोजित किया गया।
11. पंद्रहवें वित्त आयोग की 5 वीं EAC बैठक कहाँ पर आयोजित की गई ?
उत्तर। नई दिल्ली
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष : एन के सिंह
12. डैनी ऐयलो का निधन हो गया वो किससे संबंधित थे ?
उत्तर। दिग्गज फिल्म अभिनेता
- दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन हो गया, उन्हें डू द राइट थिंग और द गॉडफादर पार्ट II फिल्मों में निभाए उनके किरदार के लिए जाना जाता हैं।
- मंच और फिल्म के दिग्गज अभिनेता ऐइलो, स्पाइक ली की 1989 डू द राइट थिंग में पिज्जा पार्लर के मालिक का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय थे।
13. यूनेस्को ने बेल्जियम के ______ को विरासत सूची से हटाया ?
उत्तर। Carnival of Aalst
-
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने बेल्जियम के ‘Carnival of Aalst’ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity List) सूची से हटा दिया है।
-
2019 के कार्निवल के दौरान, परेड में नस्लवादी और यहूदी विरोधी एक फ्लोट का प्रदर्शन किया गया जो कि रूढ़िवादी यहूदियों का मज़ाक बनाने के लिए प्रदर्शित किया गया था।
-
इस कार्निवल को 2010 में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था।
IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
- यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
- यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
14. किस सेना ने अपने कर्मचारियों को समर्पित मेट्रीमोनियल पोर्टल का शुभारंभ किया है ?
उत्तर। ITBP
-
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने कर्मचारियों के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल के अंतर्गत मेट्रीमोनियल वेबसाईट शुरू की है।
-
वेबसाइट को ITBP द्वारा संचालित किया जाएगा और केवल इसके कर्मचारी ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। ये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मचारियों को समर्पित और बेहतर संचालित पहला मेट्रीमोनियल पोर्टल है।
-
वर्तमान में केंद्रीय बलों में 25,000 से अधिक अविवाहित पुरुष कार्यत हैं जबकि 1000 से अधिक महिला कर्मी अविवाहित हैं।
-
बलों में नियुक्ति के बाद कर्मियों के कर्तव्यों और व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए, उपयुक्त जीवन साथी खोजने के लिए इस वेबसाइट की शुरुआत की गई हैं।
RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1962
- ITBP के डीजी: सुरजीत सिंह देसवाल