Today gk & Current affairs 19, December Current affairs Download pdf For SSC/BANK/RAILWAYS/UPSC and other competitive exams

0
95


1. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का शुभारंभ किया है कब तक सभी गांवों में पहुँच जयेगा |

उत्तर।  2022 

  • इस मिशन का उद्देश्य अगले 4 वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्रों के 7,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत के 600,000 गाँवों को जोड़ना है। 

    Advertisement
  • ये मिशन 2018 के राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति का हिस्सा है। मिशन ब्रॉडबैंड पहल के कार्यान्वयन के लिए सार्वभौमिक ब्रॉडबैंड पहुंच को सुरक्षित करेगा और इसका उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से 50 एमबीपीएस तक की इंटरनेट गति प्रदान करना है।

  • सरकार के अनुसार, 10% निवेश का हिस्सा यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (USO) निधि से आएगा और शेष निवेश उद्योग द्वारा टावरो और अन्य परिसंपत्तियों के रूप में आएगा।

2. सरकार ने ई-वाणिज्य पोर्टल को किस नाम से शुभारंभ किया है ?

उत्तर।  GeM Samvaad

  • सरकार ने स्थानीय दुकानदारों तक पहुंच बनाने के लिए “GeM Samvaad” नाम से एक नए ई-वाणिज्य पोर्टल का शुभारंभ किया है। 
  • इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित स्थानीय क्रेताओं के लिए बाजार पर स्थानीय विक्रेताओं के ऑन-बोर्डिंग की सुविधा होगी। GeM में 15 लाख से अधिक उत्पाद और लगभग 20,000 सेवाएं, 3 लाख से अधिक पंजीकृत विक्रेता और सेवा प्रदाता और 40 हजार से अधिक सरकारी खरीदार संगठन शामिल हैं।

RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के वाणिज्य सचिव: अनूप वधावन

3. ग्वालियर में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव______का हुआ आगाज |

उत्तर।  तानसेन सामरोह’ 

  • मध्य प्रदेश में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत समारोह ‘तानसेन सामरोह’ की शुरुआत ग्वालियर के हरिकथा और मिलाद गायन के साथ पारंपरिक रूप से की गई। 
  • पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन हर साल भारतीय इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक, ‘मियां तानसेन’ की याद में किया जाता है।
  • इस समारोह की ये 95वीं वर्षगाठ है।
  • प्रसिद्ध गायक पंडित विद्याधर व्यास को तानसेन समारोह के पहले दिन 2019 के राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, तानसेन पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है और जो हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उत्कृष्ट प्रतिपादकों को दिया जाता है।

IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन

4. मणिपुर में  कौन सा उत्सव आरंभ हुआ है ?

उत्तर।  संतरा उत्सव

  • मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में राज्य स्तरीय संतरा उत्सव का उद्घाटन किया। 

  • तामेंगलोंग मणिपुर में सबसे अधिक संतरा उत्पादक क्षेत्र है। 

  • पहले दिन संतरा उत्पादकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और शीर्ष स्थान हासिल करने वालो को पुरस्कार वितरित किए गए। 

  • संतरा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, परमम् खेल और संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया।

 RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला

5. गुजरात पुलिस प्रसिडेंट्स कलर्स सम्मान पाने वाली  कौवी राज्य पुलिस बनी है ?

Advertisement

उत्तर।   7 वीं राज्य पुलिस

  • उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा गुजरात पुलिस को गांधीनगर में हुए एक कार्यक्रम में ‘प्रसिडेंट्स कलर्स’ से सम्मानित किया गया। 

  • प्रसिडेंट्स कलर्स भारत में पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 

  • इस सम्मान से सम्मानित होने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा और असम शामिल हैं।

  • प्रसिडेंट्स कलर्स एक प्रतीक है जो ‘निसान’ नाम से भी जाना जाता है, जिसे सभी पुलिस अधिकारियों की वर्दी के बाएं हाथ की आस्तीन पर पहनाया जाता हैं।

 IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात सीएम: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देवव्रत

6. बीबीसी ने किसको 2019 का स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुना है ?

उत्तर  बेन स्टोक्स

  • इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2019 चुना गया है। स्टोक्स इस पुरस्कार के लिए 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद चुने गए पहले क्रिकेटर हैं।

7. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन बने है ?

उत्तर।  बोरिस जॉनसन 

  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में हुए आम चुनावों ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, साथ उनकी कंजरवेटिव पार्टी ने संसद में बहुमत के 326 के जादुई आकड़े को पार कर लिया है। उन्हें दोबारा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है।

  • ताजा आकड़ो के अनुसार जॉनसन के नेतृत्व वाली कंजरवेटिव पार्टी को 650 सदस्यीय वाले हाउस ऑफ कॉमन्स की लगभग 365 सीटे मिलने का अनुमान हैं, लेकिन पार्टी ने जीत का जश्न मना शुरू कर दिया हैं क्योंकि इसने आधे से अधिक सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। 
  • विपक्ष की लेबर पार्टी को 203 सीटें मिलने का अनुमान है, पार्टी के ख़राब प्रदर्शन की जिम्मेवारी लेते हुए नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की हैं।

सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड 

8. नालको का CMD किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर।  श्रीधर पात्रा

  • श्रीधर पात्रा को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। 

  • वर्तमान में वह नालको के निदेशक (वित्त) हैं। उन्हें 31 अक्टूबर, 2024 तक के लिए नालको का सीएमडी नियुक्त किया गया। श्रीधर पात्रा वर्तमान सीएमडी तपन कुमार चंद का स्थान लेंगे।

 सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नालको खान मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न लोक उद्यम है।
  • नालको स्थापना: 7 जनवरी 1981
  • नालको मुख्यालय: भुवनेश्वर, ओडिशा

9. इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर_______ ने संन्यास की घोषणा की ?

उत्तर।  लॉरा मार्श

  • इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर लॉरा एलेक्जेंड्रा मार्श ने संन्यास की घोषणा कर दी हैं। 

  • लॉरा ने अपने 13 साल के करियर में तीन विश्व कप जीते, उन्होंने 2006 में तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर शुरुआत की थी और बाद में  वे स्पिन गेंदबाज में तब्दील हो गई थी। 

    Advertisement
  • उन्होंने 103 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय, 67 T20 और 9 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था और अपने करियर में 217 विकेट झटके थे। 

  • साथ ही वो एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वालों में तीसरी गेंदबाज हैं।

  • लौरा मार्श को फरवरी 2019 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा पूर्ण केंद्रीय अनुबंध से सम्मानित किया गया था। 
  • उन्होंने जून 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ  अपना 100 वां महिला एकदिवसीय मैच में खेला था।

 RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंग्लैंड की राजधानी: लंदन; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड

10. SBI ने किसके साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये है ?

उत्तर।   KfW जर्मन डेवलपमेंट बैंक

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारत में ऊर्जा-कुशल आवास कार्यक्रम शुरू करने के लिए Kreditanstalt für Wiederaufbau (KfW) जर्मन डेवलपमेंट बैंक के साथ 277 मिलियन डॉलर (लगभग 1,958 करोड़ रुपये) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

  • ये कार्यक्रम 2030 के सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के भारत-जर्मन विकास सहयोग का हिस्सा हैं।

  • इस कार्यक्रम के तहत बिल्डरों और घर खरीदने वालो को सामान्य आवासों की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक ऊर्जा बचत करने वाली ऊर्जा-कुशल आवासीय परियोजनाओं के निर्माण या खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। 
  • ऋण और अनुदान सुविधाओं की व्यवस्था SBI की निवेश बैंकिंग में सहायक कंपनी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड द्वारा की जाएगी।

 IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एसबीआई अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 जुलाई 1955

11. भारत ने सतह से मार करने वाली किस मिसाइल  सफल परीक्षण किया है ?

उत्तर।  ब्रह्मोस मिसाइल

  • भारत ने ओडिशा तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से मार करने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 

  • नौ मीटर लंबी यह मिसाइल ध्‍वनि से तीन गुना अधिक गति से 300 किलोग्राम तक हथियार ले जा सकती है। 

  • ब्रह्मोस मिसाइल मध्यम दूरी की रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बि, पोत, लड़ाकू विमान या सतह से लॉन्च किया जा सकता है।

IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के अध्यक्ष: जी. सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली

12. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बचत खाता धारकों के लिए_______हस्तांतरण शुल्क माफ करने की घोषणा की हैं। 

उत्तर।  NEFT, RTGS

  • आरबीआई ने एक आदेश में सभी बैंकों को ऑनलाइन NEFT और RTGS पर लगने वाले शुल्क को सभी बचत खाताधारकों के लिए नि: शुल्क करने का निर्देश दिया हैं। 

  • नया नियम 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा।

सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

13. भारत सरकार और किसने EESL के लिए 250 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किये है ?

Advertisement

उत्तर।  ADB

  • भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट (ADB) ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) के लिए 250 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। 

  • ऋण का उद्देश्य भारत में ऊर्जा दक्षता निवेश का विस्तार करना है जो कृषि, आवासीय और संस्थागत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेगा। 

  • इसके अतिरिक्त, ADB के प्रशासन में स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष (CTF) से 46 मिलियन डॉलर का उपलब्‍ध कराया जाएगा।  

14.  श्रीराम लागू का निधन हो गया वो क्या थे ?

उत्तर।  जाने-माने अभिनेता

  • लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का लम्बी बीमारियों के चलते निधन हो गया। उन्होंने आजादी के बाद महाराष्‍ट्र में रंगमंच आंदोलन के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। 
  • नटसम्राट और हिमालयाची साओली जैसे मराठी नाटकों और मराठी फिल्‍म पिंजरा में अभिनय से उन्‍हें लोकप्रियता मिली। 
  • एक दिन अचानक, घरोंदा और लावारिस जैसी हिन्‍दी फिल्‍मों में यादगार भूमिका निभाने के लिए भी उन्हें जाना जाता हैं।

15.  गीता सिद्धार्थ का निधन हो गया वो क्या थी 

उत्तर।  लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री

  • जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का निधन। उन्हें गर्म हवा (1973), परिचय (1972), गमन (1978) फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। 
  • उनकी फिल्म गर्म हवा ने 21 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। जिसे फिल्म समीक्षकों द्वारा भी सराहा गया था।

16. आईडी स्वामी का निधन हो गया वो क्या थे ?

उत्तर।  पूर्व केंद्रीय मंत्री 

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी का निधन। 
  • उन्होंने 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह हरियाणा के करनाल से दो बार लोकसभा सदस्य भी रहे थे।

17. 18 दिसंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर।   अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस

  • दुनियाभर में प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकार और सुरक्षा के लिए हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2000 में विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया था।

  • इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र उन्हें सम्मानित और सहयोग, और भविष्य में सभी के लिए आने वाले विश्वास को बनाए रखने के लिए #WeTogether अभियान चला रहा हैं।

18. तुर्की की ऐतिहासिक मस्जिद ______को बांध के लिए किया गया शिफ्ट

उत्तर।   610 साल पुरानी Er-Rızk

  • तुर्की में इलिसु बांध बनाए जाने के मार्ग में आ रही 610 साल पुरानी Er-Rızk मस्जिद को हसनकीफ शहर के जलमग्न होने से पहले सुरक्षित रूप से हटाकर 2 किमी. की दूरी पर स्थापित कर दिया गया।
  • इलिसू बांध से 1,200 मेगावाट बिजली उतपादन की जाएगी, जिसके बाद इलिसु बांध, ऊर्जा उत्पादन के मामले में तुर्की का चौथा सबसे बड़ा बांध बन जाएगा।

 IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तुर्की की राजधानी: अंकारा; मुद्रा: टर्किश लीरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here