Top Current Affairs – 31 march and 01 April 2020

0
150

Top Current Affairs – 31 march and 01 April 2020: सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 31 मार्च और 01 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

Advertisement

 

1. DRDO ने किस महामारी से निपटने के लिए आपातकालीन निकासी बैग विकसित करना शुरू किया है ?

उत्तर :      COVID -19 

 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने COVID -19 से संक्रमित व्यक्तियों को आपदा की स्थति में  ले जाने या आईसोलेट करने के लिए आपातकालीन निकासी बैग डिजाइन किए है। ये बैग वाटर और एयर-प्रूफ है और जिसका इस्तेमाल जैविक एजेंटों का इलाज करने के लिए किया जाता है। ये बैग डीआरडीओ की डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लेबोरेटरी (डीईबीईएल), जो एयरो-मेडिकल इंजीनियरिंग और लाइफ सपोर्ट इक्विपमेंट और न्यूक्लियर केमिकल एंड बायोलॉजिकल (एनबीसी) प्रोटेक्शन सिस्टम पर शोध करने वाली इकाई द्वारा विकसित किए गए है।

 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DRDO अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी;
  •  स्थापित: 1958.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली.

2. कौशल विकास मंत्रालय ने किस महामारी से निपटने के लिए NSTI को क्वारंटाइन केंद्रों में तब्दील करना शुरू कर दिया है ?

उत्तर    COVID-19

 

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा सभी राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTI) को नोवेल कोरोनावायरस (COVID-19) से लड़ने के लिए आइसोलेशन केंद्रों के रूप में तैयार किया जा रहा है। MSDE ने यह कदम केंद्र सरकार द्वारा महामारी के खिलाफ सोशल डिसटेंसिंग को ख़त्म करने के लिए लगाए गए 3 सप्ताह के देशव्यापी लॉकडाउन प्रयासों का सहयोग करने के लिए उठाया गया है।

 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.

3. एडीबी ने भारत में कितनी मिलियन डॉलर निवेश करने की घोषणा की है ?

उत्तर :   100 मिलियन अमरीकी डालर

 

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत सरकार द्वारा स्थापित नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) के माध्यम से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। NIIF भारत का पहला सॉवरिन वेल्थ फंड है जिसे फरवरी 2015 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
  • एडीबी का गठन: 19 दिसंबर 1966.
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
  • एडीबी की सदस्यता: 68 देश.

4. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा दुनिया पहुंची “मंदी” के दौर में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक कौन है 

उत्तर      क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कोरोनोवायरस महामारी के चलते दुनिया स्पष्ट रूप से मंदी के दौर में पहुँच चुकी है। इससे IMF ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि वर्तमान में मंदी आती है तो यह 2009 की तुलना में भी बहुत खराब होगी। विश्व अर्थव्यवस्था के बारे ये बयान हाल में हुई आईएमएफ की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा और वित्तीय समिति की बैठक के बाद दिया गया।

Advertisement

 

  • सभी  परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आईएमएफ के प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.

5. झारखंड सरकार ने ई-पास जारी करने के लिए किस ऐप को लॉन्च किया गया है ?

उत्तर।  PRAGYAAM

 

इस एप्लिकेशन का उद्देश्य COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वितरण से जुड़े सभी लोगों को ई-पास जारी करना है।

 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 
  • झारखंड के राज्यपाल: द्रोपदी मुर्मू.
  • झारखंड की राजधानी:  रांची

6. राजस्थान पुलिस ने राज्य में व्यक्तियों और कंपनी के कर्मचारियों को जरुरी परिस्थितियों में बाहर निकालने की अनुमति देने के लिए कौन से मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है। 

उत्तर।   “RajCop citizens app”

 

यह ऐप लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन या आवश्यक सेवाओं के मामले में कानून का पालन करने वाले नागरिकों को उनके घर से बाहर जाने में मदद करेगा।

 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राजस्थान के सीएम: अशोक गहलोत.
  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर.
  • राजस्थान के राज्यपाल: कलराज मिश्र.

7. किस राज्य सरकार ने अपने राज्य में मोबाइल हैंड-वाश सुविधा स्टेशन को स्थापित किया है ?

उत्तर।  आंध्र प्रदेश सरकार

 

इससे राज्य के अधिकारियों और झुग्गीवासियों दोनों के लिए हाथ धोने की मोबाइल हैंड वाश सुविधा काफी आसान हो गई है। इसमें एक पानी के टैंकर को एक वाहन में फिट किया गया है, जिसमें चार नल कनेक्शन और 4 वॉशबेसिन थे। इसमें दो साबुन डिस्पेंसर भी लगाए गए हैं।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर और कडप्पा जिलों में स्थित है.

8. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने “कंपनी फ्रेश स्टार्ट स्कीम 2020” आरंभ की , कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की मंत्री कौन है ?

उत्तर।   निर्मला सीतारमण

 

यह नई योजना COVID-19 महामारी के दौरान कानून का पालन करने वाली कंपनियों और सीमित देयता भागीदारी (LLP) को राहत देने के लिए  शुरू की गई है। साथ MCA ने “LLP निपटान योजना, 2020” को भी संशोधित किया है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय कारपोरेट मामलों के मंत्री: निर्मला सीतारमण.

9. किस iit ने ‘CORONTINE’ मोबाइल ऐप विकसित की है ?

Advertisement

उत्तर  IIT बॉम्बे

 

‘CORONTINE’ ऐप को अधिकारियों द्वारा संक्रमित लोगो पर नज़र रखने और COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।


12. परवई मुनियाम्मा का निधन हो गया वो कौन थे ?

उत्तर।   तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर

 

तमिल लोक गायिका और अभिनेत्री परवई मुनियाम्मा का निधन । उनका जन्म 26 जून, 1937 को तमिलनाडु के परवई, मदुरई में हुआ था। मुनियाम्मा के अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में फिल्म धूल में हुई थी। उनका गीत “मदुरै वीरन” बहुत प्रसिद्ध हुआ। मुनियाम्मा को मार्च 2019 में  तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईममानी की उपाधि से सम्मानित किया गया था।


13. कोरोनोवायरस के कारण जापानी______ केन शिमुरा का निधन हो गया ?

उत्तर।    हास्य अभिनेता

 

जापान के जाने माने हास्य अभिनेता केन शिमुरा का कोरोनोवायरस के चलते निधन। उन्होंने योमी यामाडा द्वारा निर्देशित अपनी पहली फीचर फिल्म “गॉड ऑफ सिनेमा” से अभिनय में लोकप्रियता हासिल की थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here