Home Daily Current Affairs Daily GK Update 12 February 2020: Daily GK-Current Affairs Update In...

Daily GK Update 12 February 2020: Daily GK-Current Affairs Update In Hindi pdf

0
190

Daily gk updates in hindi

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 11 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

Advertisement

1. किसने भारत में खानों की स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया है ?

उत्तर। कोयला मंत्रालय

महत्वपूर्ण तथ्य 

कोयला मंत्रालय (MoC) ने तकनीक की मदद से हरित, सुरक्षित और टिकाऊ खनन परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए, कोयला खानों की स्टार रेटिंग के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया है है। कोयला खानों की स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल भारत भर में ससंचालित कोयला खानों को स्व-रेटिंग, कोल नियंत्रक संगठन (CCO) द्वारा उनके सत्यापन, अगले मूल्यांकन और अंत में स्टार रेटिंग के आवंटन में सक्षम बनाता है।

  •  91 से 100 % तक की स्‍कोर वाली खानों को 5 स्टार दिया जाएगा
  • 81 से 90% तक की स्‍कोर वाली खानों को 4 स्टार दिया जाएगा
  • 71 से 80% तक की स्‍कोर वाली खानों को 3 स्टार दिया जाएगा
  • 61 से 70% तक की स्‍कोर वाली खानों को 2 स्टार दिया जाएगा
  • 41 से 60% तक की स्‍कोर वाली खानों को 1 स्टार दिया जाएगा
  • 0 से 40% तक स्कोर करने वाली खानों को कोई स्टार नहीं मिलेगा

2. कहाँ पर भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनाया जयेगा ?

उत्तर। ऋषिकेश

Explanation

उत्तराखंड सरकार ने देश में अपनी तरह के पहले ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज के डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जो सख्त आर-पार देखे जाने वाले ग्लास से बनाया जाएगा। यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर बनाया जाएगा। ये पुल लगभग 94 साल पुराने प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के विकल्प के तौर पर बनाया जाएगा, जिसे सुरक्षा कारणों के चलते 2019 में बंद कर दिया गया था। पुल का डिजाइन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा तैयार किया गया है।

परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

उत्तराखंड मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; 

राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य

3. “हॉर्नबिल फेस्टिवल” पहली बार कहाँ आयोजित किया जयेगा ?

उत्तर। त्रिपुरा

Explanation

अगरतला में त्रिपुरा का पहला हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाया गया। इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य प्राचीन वन पक्षी “हॉर्नबिल” का संरक्षण करना और पर्यटन के माध्यम से लोगों की आजीविका को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री (सीएम) बिप्लब कुमार देव ने पश्चिमी त्रिपुरा के बारामुरा पहाड़ी में इस महोत्सव का उद्घाटन किया।

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

त्रिपुरा की राजधानी: अगरतला

त्रिपुरा के सीएम: बिप्लब कुमार देब

Advertisement

त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

4. IOC ने किसको लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित किया है ?

उत्तर। गोपीचंद

Explanation

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee’s) ने भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया हैं। वह ओलंपिक समिति द्वारा लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कोच हैं।

परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लुसानै, स्विट्जरलैंड

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाख

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के महानिदेशक (डीजी): क्रिस्टोफ डे कीपर

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 1894 पेरिस, फ्रांस

5. ‘अजय वारियर’ संयुक्त सैन्य अभ्यास किन किन दो देशो के भी शुरू किया जयेगा ?

उत्तर। भारत और ब्रिटेन

Explanation

भारत और ब्रिटेन 13-26 फरवरी तक यूनाइटेड किंगडम के सैलिसबरी मैदानी क्षेत्र में 5 वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजय वारियर -2020’  का आयोजन करेंगे। ये अभ्यास वर्ष 2005 से आयोजित किया जा रहा है।

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे

6. कहाँ पर  विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ का आयोजन किया जयेगा ?

उत्तर  वडोदरा

Explanation

वडोदरा के गुजरात में 15 से 17 फरवरी, तक विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ के छठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा । ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज (FSSI) इस तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। 

Advertisement

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष: धनकेश पटेल

फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात

7. कहाँ पर ई-गवर्नेंस पर आयोजित किया गया राष्ट्रीय सम्मेलन ?

उत्तर  मुंबई

Explanation

महाराष्ट्र के मुंबई में ई-गवर्नेंस 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय : इंडिया 2020: डिजिटल ट्रांस्फोर्मिंग था। साथ ही सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2020 भी प्रदान किए गए।

8. 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?

उत्तर।  इथियोपिया

Explanation

इथियोपिया के अदिस अबाबा में 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का आयोजित किया गया। अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का 33 वां संस्करण “साइलेंसिंग द गन्स: क्रिएटिंग अड्रेसिव कंडीशन्स फॉर अफ्रीका डेवलपमेंट” की पर आयोजित किया गया।

9. ICC वीमेन चैम्पियनशिप ट्रॉफी किसने जीता?

उत्तर। ऑस्ट्रेलिया

Explanation

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया को ICC वीमेन चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2020 से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने 2017 से 2020 के दौरान आठ टीमों के बीच खेली गई एक दिवसीय चैंपियनशिप में जीत हासिल करके बरकरार रखा। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियाई की टीम की कप्तानी मेघन मोइरा लैनिंग ने की, जो पिछली बार यह ट्रॉफी ( पहले संस्करण 2014–16 के मध्य) जीती थी।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; 
  • मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; 
  • मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

10. किसने सबसे कम उम्र में माउंट एकांकागुआ चोटी पर तिरंगा फहराया ?

उत्तर। काम्या कार्तिकेयन

Explanation

भारत की काम्या कार्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) माउंट एकांकागुआ की चोटी पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की माउंटेनियर बन गई है। माउंट एकॉनकागुआ एशिया के बाहर और दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। अर्जेंटीना की 6962 मीटर ऊंची चोटी पर फतेह करने वाली काम्या कार्तिकेयन सातवीं कक्षा की छात्रा हैं।

11. पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड, को तोड़कर किसने नया कीर्तिमान स्थापित किया है ?

Advertisement

उत्तर। आर्मंड डुप्लांटिस

Explanation

स्वीडन के पोल वाल्टर, आर्मंड डुप्लांटिस ने 2014 में फ्रांस के रेनॉड लविलीन द्वारा बने पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आर्मंड डुप्लांटिस ने पोलैंड के टोरुन में कोपरनिकस कप में 20 फीट 2.9 इंच या 6.1 मीटर की छलांग लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। पिछला विश्व रिकॉर्ड फरवरी 2014 में यूक्रेन के डोनेट्स्क में  रेनॉड लाविलेनि ने 6.16 मीटर की छलांग लगाकर बनाया था।

12. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत दर्ज किसने अपने नाम की है?

उत्तर। आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई 

Explanation

आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की है। आदित्य मेहता ने विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को हराकर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का पुरुष खिताब अपने नाम किया। कर्नाटक की विद्या पिल्लई ने मध्य प्रदेश की अमी कमानी को हराकर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का महिला खिताब जीता।

13. ‘A Child of Destiny’ पुस्तक का विमोचन किसने किया ?

उत्तर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Explanation

उपराष्ट्रपति मुप्पावराप्पु वेंकैया नायडू ने प्रो. के. रामकृष्ण राव की आत्मकथा ‘A Child of Destiny’ का विमोचन किया। भारत सरकार ने उन्हें 2011 में पद्म श्री सम्मान” से भी सम्मानित किया था।

14. विश्व स्तर पर ,विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर।  11 फरवरी

Explanation

International Day of Women and Girls in Science: विश्व स्तर पर 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। ये दिवस पहली बार 2016 में मनाया गया था। इस दिन को मनाएं जाने उद्देश्य  विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीआर) के क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की समान सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करना है।  

15. गिरिराज किशोर का निधन हो गया हो क्या थे ?

उत्तर। प्रख्यात हिंदी उपन्यासकार

Explanation

हिंदी उपन्यासकार और पद्म श्री से सम्मानित गिरिराज किशोर का निधन। वे अपने उपन्यास ”पहला गिरमिटिया” के लिए प्रसिद्ध थे जो महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बिताये समय पर आधारित था। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया जा चुका हैं। उन्हें 2000 में व्यास सम्मान, और 2002 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा मानद पीएचडी से सम्मानित किया गया था।

16. राजू भारतन का निधन हो गया वो क्या थे ?

Advertisement

उत्तर। जाने-माने क्रिकेट पत्रकार एवं फिल्म इतिहासकार

Explanation

प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकार और फिल्म इतिहासकार राजू भारतन का निधन। भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड गानों के बारे में लिखने वाले भारतन, साप्ताहिक फीचर पत्रिका, द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया और भारतीय फिल्मों के साप्ताहिक अखबार, स्क्रीन के लिए काम किया था ।

17. NIFM का नाम बदलकर क्या रखा गया है ? 

उत्तर। अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान

Explanation

केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (AJNIFM) रखने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (NIFM), फरीदाबाद की स्थापना 1993 में गई थी। NIFM की स्थापना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत की गई थी। यहां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के माध्‍यम से भर्ती किए गए विभिन्‍न वित्‍त एवं लेखा सेवाओं के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय व्‍यय लेखा सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here