Weekly Current Affairs One Liner – (29th Aug to 4th Sep)

0
179

weekly Current for All Exams

• ​भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

• टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के निषाद कुमार ने पुरुष हाई जम्प T47 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

• सितंबर 2021 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, देश में POSHAN माह मनाएगा।

• फोनपे को भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से बीमा ब्रोकिंग लाइसेंस जारी किया गया।

• ​सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ पुरुषों की जेवलिन F64 स्पर्धा जीतकर टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीता।

• अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार 31 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा।

• गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘मुफ्त पानी पाने के लिए पानी बचाओं’ योजना शुरू की।

• डॉ. पीपीके रामाचार्युलु को राज्यसभा का महासचिव नियुक्त किया गया।

• ​भारतीय सेना 03 से 16 सितंबर 2021 तक रूस के निज़नी में आयोजित होने वाले एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास ZAPAD 2021 में भाग लेगी।

• 1 सितंबर 2021 को प्रशिक्षण नोड आयशा बीबी, कज़ाकिस्तान में भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “KAZIND-21” ​शुरू हुआ।

• गुजरात सरकार में गांधीनगर में 12वें डिफेंस एक्सपो-2022 की मेजबानी करेगी।

•  न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने बांग्लादेश को अपने नए सदस्य के रूप में मंजूरी दे दी है।

• निशानेबाज अवनि लेखारा पैरालिंपिक में दो पदक (स्वर्ण और कांस्य) जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

• लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने हिम तेंदुए को अपना राज्य पशु और ब्लैक नैक क्रेन को अपना राज्य पक्षी घोषित किया है।

• अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस हर साल सितंबर माह के पहले शनिवार को मनाया जाता है।

• LIC ने ने बैंक ऑफ इंडिया में लगभग 4% इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here