विश्व रेडियो दिवस

0
75

⬧ प्रतिवर्ष 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाया जाता है।

Advertisement


⬧ यह दिवस रेडियो के महत्त्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिये सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।


⬧ 20 अक्टूबर, 2010 को स्पेनिश रेडियो अकादमी के अनुरोध पर स्पेन ने संयुक्त राष्ट्र में रेडियो को समर्पित विश्व दिवस मनाने के लिए सदस्य देशों से अपील की।


⬧ इसके बाद UNESCO ने पेरिस में आयोजित 36वीं आमसभा में 3 नवंबर, 2011 को प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने का एलान किया।


⬧ उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को ही संयुक्त राष्ट्र के ‘रेडियो UNO’ की वर्षगाँठ भी होती है, क्योंकि 1946 में इसी दिन वहाँ रेडियो स्टेशन स्थापित हुआ था।
⬧ वर्ष 2023 की थीम ‘रेडियो एवं शांति’ (Radio and Peace) है।


⬧ भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत जून, 1923 में रेडियो क्लब मुंबई द्वारा हुई थी लेकिन इंडियन ब्रॉडकास्ट कंपनी के तहत देश के पहले रेडियो स्टेशन के रूप में बॉम्बे स्टेशन तब अस्तित्व में आया; जब 23 जुलाई ,1927 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने इसका उद्घाटन किया।


⬧ 8 जून, 1936 को इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को ‘ऑल इंडिया रेडियो’ का नाम दे दिया गया, जिस नाम से यह आज तक प्रचलित है।


⬧ हमारे देश में तकनीकी रूप से तीन प्रकार के रेडियो प्रसारण केन्द्र काम कर रहे हैं- मीडियम वेव, शॉर्ट वेव और एम.एम. प्रसारण केन्द्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here