13 March 2020 Current Affairs PDF in Hindi

0
98

13 March 2020 Current Affairs PDF in Hindi

 

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 13 मार्च की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

Advertisement

 

  1. किस सरकार के तहत देश के लगभग हर विकास खंड में कम से कम एक PMBJP केंद्र खोलने को बोला गया है ?

उत्तर।   केंद्र सरकार 

केंद्र सरकार देश के प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) केंद्र को चलाने की योजना बना रही है। इन योजनाओं का वर्ष 2020 के अंत तक सफलतापूर्वक निष्पादित किया जाना है। ये घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आयोजित जनऔषधि दिवस समारोह में की।

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्म.


2. बांग्लादेश का नारा क्या घोसित किया गया है ?

उत्तर।  जॉय बांग्ला 

 

बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने ‘जॉय बांग्ला’ को बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा बनाए जाने का आदेश दिया है। साथ ही, कोर्ट ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे सुनिश्चित करे कि शिक्षकों और छात्रों द्वारा असेंबली के बाद इस नारे का उच्चारण किया जाए। 

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना;

राजधानी: ढाका

मुद्रा: टका.





3. किस बीमारी से तेजी से निपटने के लिए Therapeutics Accelerator फंड को जारी किया गया है ?

उत्तर।   “COVID-19”

Advertisement

 

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, वेलकम और मास्टरकार्ड द्वारा “COVID-19 Therapeutics Accelerator” (COVID-19 पर तेजी से चिकित्सा शोध करने के लिए) नामक से एक नया फंड जारी किया गया है। विश्व स्तर पर फैली महामारी COVID-19 से लड़ने के लिए प्रौद्योगिकियों में तेजी लाने के लिए 125 मिलियन डॉलर का फंड जारी किया गया है।


4. किस संगठन ने COVID-19 को महामारी घोषित किया है ?

उत्तर।  विश्व स्वास्थ्य संगठन

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने दुनिया भर के करीब 100 से अधिक देशों में फैल चुके COVID-19, नोवेल कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी को आधिकारिक रूप से महामारी घोषित कर दिया है।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.


5. अभी हाल ही में ‘फगली’ फेस्टिवल कहाँ मनाया गया है ?

उत्तर।  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में

 

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के यांगपा गांव में पारंपरिक ‘फगली’ उत्सव मनाया गया। ये महोत्सव “बुराई पर अच्छाई की जीत” के प्रतीक के तौर पर आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार सर्दियों के जाने और वसंत मौसम के शुरु होने को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर.

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Pin Valley National Park) हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक खूबसूरत स्थान है.


6. आंध्र सरकार ने निकाय चुनावों पर निगरानी रखने के लिए कौन से app लॉन्च की है ?

Advertisement

उत्तर।    “NIGHA” ऐप 

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में धन और शराब के इस्तेमाल पर रोक लगाकर ‘स्वच्छ और स्वस्थ’ चुनाव कराने के लिए ‘NIGHA’ ऐप लॉन्च की है। इस ऐप पर चुनाव के दौरान पैसे और शराब के वितरण की तस्वीरें और वीडियो के साथ-साथ अन्य कोई गतिविधि जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) का उल्लंघन किया जा रहा हो, ऐसी शिकायते दर्ज की जा सकती है।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.

कुर्नूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में पनियाम मंडल में स्थित एक सौर पार्क है.





13 March 2020 Current Affairs PDF in Hindi


7. जापान की किस कंपनी ने भारत की AdGlobal360 कंपनी को अधिग्रहण किया ?

उत्तर।  Hakuhodo

 

भारत की MarTech कंपनी, AdGlobal360 का जापानी कंपनी Hakuhodo Inc द्वारा अघोषित राशि पर अधिग्रहण किया गया है। Adglobal360 का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है, 

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

AdGlobal360 के सीईओ: राकेश यादव.

हाकुहोडो (Hakuhodo) इंटरनेशनल के अध्यक्ष: Nobuaki Kondo.


8. PhonePe ने UPI लेनदेन की सुविधा के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है ?

उत्तर  ICICI

Advertisement

 

इससे पहले PhonePe ने यस बैंक के साथ ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा यस बैंक पर अस्थाई बैन लगाने के कारण PhonePe की UPI लेनदेन सुविधा बाधित हो गई थी।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

फोनपे का मूल संगठन: फ्लिपकार्ट.

फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.

फोनपे के सीईओ: समीर निगम.

मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.


9. DIA के डीजी और DCIDS के उप प्रमुख का कार्यभार किसने संभाला ?

उत्तर।   ले. जनरल केजेएस ढिल्लों

 

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) का नया महानिदेशक एवं इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (इंटेलिजेंस) का डिप्टी चीफ बनाया गया है। DIA और DCIDS ऐसे विभाग है जो हाल ही में बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अंतर्गत आते है।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: बिपिन रावत.

भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: “Service Before Self”

भारतीय सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली.


10. बीबीसी पोल में किसको चुने गए विश्व के सबसे महानतम नेता के रूप में चुना गया है ?

उत्तर।  महाराजा रणजीत सिंह

Advertisement

 

भारत में सिख साम्राज्य के 19 वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह को ‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्टरीज़ मैगज़ीन’ द्वारा कराए गए एक सर्वे के बाद “ग्रेटेस्ट लीडर ऑफ ऑल टाइम ” (अब तक का सबसे महानतम नेता) चुना गया है। फ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमील्कर कैबरल 25 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं ब्रिटेन में युद्ध के समय के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल अपने त्वरित निर्णय और युद्ध में ब्रिटेन को बनाए रखने वाले तेज राजनीतिक पैंतरेबाज़ी के लिए 7 प्रतिशत वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे।


11. WEF की यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में शामिल हुए रवेन्द्रन और गौरव गुप्ता इनमे से बायजूस (Byju) क्लासेस के संस्थापक कौन है ?

उत्तर।  बायजूस रवेन्द्रन

 

बायजूस (Byju) क्लासेस के संस्थापक बायजूस रवेन्द्रन और ज़ोमेटो के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता उन पाँच भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) द्वारा जारी की जाने 115 युवा वैश्विक नेताओं की नई सूची में शामिल किया गया है।

 

सूची में शामिल अन्य तीन भारतीय:-

तारा सिंह वचानी (अंतरा सीनियर लिविंग की सीईओ), वचानी की अगुवाई वाली अंतरा सीनियर लिविंग कंपनी वरिष्ठ नागरिकों का जीवन स्तर, दिनचर्या और स्वास्थ्य बेहतर बनाने की दिशा में काम करती है, साथ ही इसे पहले भारतीय उद्यम के रूप में जाना जाता है जो जीवंत आवासीय समुदायों का निर्माण करता है जो स्वास्थ्य देखभाल के साथ जीवन शैली प्रदान करते हैं।

विनती मुतरेजा (प्रबंध निदेशक और सीईओ, विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड), मुतरेजा की अगुवाई वाली विनती ऑर्गेनिक्स रसायन क्षेत्र की कंपनी है, उन्होंने पर्यावरण हितैषी रासायनिक क्रियाओं और उत्पादों के चयन के लिए एक नवोन्मेषी तरीका विकसित किया है.

स्वपन मेहरा (सीईओ, इओरा इकोलॉजिकल सॉल्यूशंस), मेहरा के नेतृत्व वाली आयोरा देश में जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी संरक्षण की दिशा में काम करती है.

 

सभी  परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय: कोलोन-जिनेवास्विट्जरलैंड.

विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब.

विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष: बोरगे ब्रेंडे.

विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971.


12. गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली महिला कौन बनी है ?

उत्तर।    टेलर स्विफ्ट

Advertisement

 

गूगल ने 8 मार्च 2020 को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली महिलाओं का डेटा साझा किया है। 

 

गूगल द्वारा जारी की गई पूरी सूची इस प्रकार है:-

 

गूगल पर साल 2020 में म्यूजिक में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: टेलर स्विफ्ट

गूगल पर साल 2020 में स्पोर्ट्स में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: सेरेना विलियम्स

गूगल पर साल 2020 में कॉमेडी में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: अक्वाफिना

गूगल पर साल 2020 में नॉवेलिस्मेंट सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: टोनी मॉरिसन

 

सभी  परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

गूगल CEO: सुंदर पिचाई

मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.


13.नागरिक उड्डयन पर “विंग्स इंडिया 2020” प्रदर्शनी कहाँ शुरू की गई है ?

उत्तर।   हैदराबाद

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.

Advertisement

14. वर्ल्ड किडनी डे: कब मनाया जाता है?

उत्तर।  12 मार्च 

 

वर्ष 2020 के वर्ल्ड किडनी डे की थीम “Kidney Health for Everyone Everywhere–from Prevention to Detection and Equitable Access to Care” है। 


15. इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कहाँ किया गया है ? 

उत्तर।  लेह

 

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन लद्दाख की राजधानी लेह में किया जाएगा। हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय प्रधान मंत्री योग के कार्यक्रम की अगुवाई करते है, तथा सामान्य योग प्रोटोकॉल पर आधारित 45 मिनट का योग अभ्यास किया जाता है।


16. गूगल इंडिया ने महिलाओं के कौशल विकास के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया है ?

उत्तर।  ‘DigiPivot’ 

 

गूगल इंडिया ने महिलाओं के लिए एक कौशल कार्यक्रम ‘DigiPivot’ का शुभारंभ किया है। ये कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए आरंभ किया गया है, जो ब्रेक के बाद अपने कॉर्पोरेट करियर में वापस आने की कोशिश कर रही होती हैं या जो जॉब करते हुए अपना कैरियर डिजिटल मार्केटिंग पर शिफ्ट करने की योजना बना रही होती है। स कौशल कार्यक्रम को संयुक्त रूप से कैरियर पोर्टल सेवा: अवतार और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

Google CEO: सुंदर पिचाई

मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.







Download More Current Affairs PDF

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here