Daily GK Update: 20 February 2020 Current Affairs Update In Hindi pdf

0
129

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 20 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

Advertisement

 

  1. कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कैवे चरण की मंजूरी दी ?

उत्तर। दूसरे 

Explanation

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण को 2024-25 तक के लिए मंजूरी दे दी है। कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा कि एक व्यक्ति भी न छूटे और हर व्यक्ति शौचालय का इस्तेमाल करे।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-:

केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत

 

  1. कैबिनेट ने 22 वें विधि आयोग के गठन की दी मंजूरी 21 वे विधि आयोग की अध्यक्षता किसने किया था ?

उत्तर। न्यायमूर्ति बीएस चौहान

 

Explanation

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री: रविशंकर प्रसाद.

 

  1. 20 फरवरी से वाराणसी से उज्जैन चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस  IRCTC की कौवी प्राइवेट ट्रेन है ?

उत्तर। तीसरी 

 

Explanation

ये रेल सेवा तीन ज्योतिर्लिंगों : इंदौर के समीप ओंकारेश्वर, उज्जैन के महाकालेश्वर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी। यह IRCTC की रात्रि में चलने वाली पहली रेलगाड़ी होगी। मधुर भक्ति संगीत, प्रत्‍येक कोच में दो सुरक्षागार्ड और केवल शाकाहारी भोजन इस थर्ड एसी रेलगाड़ी की विशेषता है। यह रेलगाड़ी सप्‍ताह में तीन बार वाराणसी और इंदौर के बीच चलेगी।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

Advertisement

 

IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक: अश्विनी श्रीवास्तव

IRCTC का मुख्यालय: नई दिल्ली

केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल

 

  1. राम मंदिर ट्रस्ट ने किसको अपना अध्यक्ष चुना है ?

उत्तर। महंत नृत्य गोपाल दास

 

Explanation

महंत नृत्य गोपाल दास को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है। वहीँ चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव होंगे। यह निर्णय नई दिल्ली में अयोध्या में बनाए जाने वाले भव्य राम मंदिर की देखरेख के लिए आयोजित की गई राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में लिए गए  ।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

यूपी के वर्तमान सीएम: योगी आदित्यनाथ

राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

 

  1. केंद्र सरकार कब तक केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण का गठन करेगी

उत्तर। अप्रैल 2020

 

Explanation

CCPA का गठन उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किया जाएगा, जो उपभोक्‍ता अधिकारों, अनुचित व्‍यापार व्‍यवहारों और भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मुद्दों की देख-रेख करेगा और नकली तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगाएगा।

 

Advertisement

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय: रामविलास पासवान

 

  1. नई दिल्ली में किस विषय के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया ?

उत्तर। भारतीय वस्‍त्र एवं शिल्‍प

 

Explanation

इस संगोष्ठी की अध्यक्षता केंद्रीय कपड़ा एवं महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने की। इस संगोष्‍ठी में वाणिज्‍य एवं उद्योग और कपड़ा मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों, निर्यात संवर्धन परिषद (Export Promotion Council – EPCs) के प्रतिनिधियों, खरीदारी करने वाले कार्यालयों एवं खरीदारी करने वाले एजेंटों ने भाग लिया।

 

  1. नेपाल में कौवा राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया ?

उत्तर। 70 वां

 

Explanation

नेपाल सरकार ने 19 फरवरी को अपना 70 वां राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया है। नेपाल 104 साल के तानाशाह राणा शासन के खत्म होने के बाद मिली आजादी के उपलक्ष्य में हर साल फाल्गुन के 7 वे दिन राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाता है। विक्रम सांबत 2007 में इसी दिन पहाड़ी राष्ट्र ने करीब सौ सालों तक चले निरंकुश शासन व्यवस्था के समाप्त होने पर लोकतंत्र की स्थापना की थी।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली

नेपाल की राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी

नेपाल की राजधानी: काठमांडू; 

मुद्रा: नेपाली रुपया

Advertisement

 

  1. किसने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए “बेजोस अर्थ फंड” की शुरुआत की ?

उत्तर। जेफ बेजोस

 

Explanation

अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए “बेजोस अर्थ फंड” शुरू करने का ऐलान किया है। इस फंड के जरिए जेफ बेजोस, जलवायु परिवर्तन से लड़ने और दुनिया के प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए 10 बिलियन डॉलर की राशि देंने के लिए प्रतिबद्ध है। बेजोस अर्थ फंड, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने के लिए, जलवायु वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों को दिया जाएगा।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

अमेज़न की स्थापना : 5 जुलाई 1994 

मुख्यालय: वाशिंगटन, अमेरिका

 

  1. कहाँ पर “रन फॉर इंडिया टी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ?

उत्तर। त्रिपुरा में

 

Explanation

त्रिपुरा में भारतीय चाय बोर्ड ने त्रिपुरा चाय विकास निगम (Tripura Tea Development Corporation – TTDC) के सहयोग से “Run for India Tea” का आयोजन किया। यह आयोजन त्रिपुरा की चाय के साथ देशभर की चाय को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने एवं राज्य के चाय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। TTDC राज्‍य में उचित दर की सभी दुकानों में चाय की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब

त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

Advertisement

 

  1. अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस: प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है ?

उत्तर। 20 फरवरी

 

Explanation

अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी को अपना 34 वां स्थापना दिवस मना रहा है। अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। 1972 तक, इसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था, जिसे 20 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और इसका नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू

 

  1. गुजरात सरकार और किस बैंक ने एमएसएमई को जल्दी ऋण की सुविधा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये है ?

उत्तर। SBI

 

गुजरात सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ MSME क्षेत्र के उद्यमियों को आसान और जल्दी ऋण मंजूरी देने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। बैंक आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर ही परियोजना को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी देगा। स्टार्ट-अप, एमएसएमई पोर्टल या स्थानीय नोडल एजेंसियों में आवेदन कर सकते हैं।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी;

 राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.

 

Advertisement
  1. कहाँ पर भारतीय रक्षा उपकरणों पर सेमिनार का आयोजन किया गया ?

उत्तर। ढाका में

 

Explanation

बांग्लादेश के ढाका मे भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतीय रक्षा उपकरणों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कुल 12 भारतीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार का उद्देश्य रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग को आगे ले जाना है।

 

 सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना;

 राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका

बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त: रीवा गांगुली दास

 

  1. विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन बनी है ?

उत्तर। हिंदी

 

Explanation

हिंदी साल 2019 में 615 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। वहीँ वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस एथनोलॉग के 22 वें संस्करण में बताया गया है कि 1,132 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी इस सूची में सबसे ऊपर है, जबकि चीनी भाषा मैंडरिन 1,117 मिलियन बोले जाने वालों के साथ दूसरे स्थान पर है।

 

  1. प्रकाश जावड़ेकर ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए किस पुस्तकों का विमोचन किया ?

उत्तर। ‘भारत 2020’ और ‘इंडिया 2020’

 

Explanation

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में अंग्रेजी भाषा में इंडिया-2020 और हिन्‍दी भाषा में भारत-2020 वार्षिकी का विमोचन किया। इस अवसर पर इन पुस्‍तकों का ई-संस्करण भी जारी किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि ये पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लोगों सहित सभी के लिए सम्पूर्ण संदर्भ ग्रंथ है।

Advertisement

 

  1. 2022 के AFC महिला एशियाई कप की मेजबानी कौन देश करेगा ?

उत्तर। भारत

 

Explanation

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने मलेशिया के कुआलालंपुर में घोषणा की है कि भारत साल 2022 में होने वाले एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के महिला एशियाई कप की मेजबानी करेगा। भारत ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी 1979 में की, जब इसका आयोजन एशियाई महिला फुटबॉल परिसंघ (Asian Ladies Football Confederation – ALFC) द्वारा किया गया था, जो एक अलग निकाय था और जबकि 1986 में यह AFC का हिस्सा बना।

 

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

 

AIFF के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल

AIFF की स्थापना: 23 जून 1937

AIFF फीफा में 1948 में शामिल हुआ था।

AIFF का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

 

  1. दुनिया भर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर। 20 फरवरी

 

Explanation

विश्व स्तर पर हर साल 20 फरवरी को सामाजिक न्याय के लिए विश्व दिवस अर्थात World Day of Social Justice मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने सर्वसम्मति से 10 जून 2008 को सामाजिक न्याय पर निष्पक्ष न्याय के लिए इस दिन को मनाए जाने की घोषणा को अपनाया था।

 

वर्ष 2020 की थीम: “Closing the Inequalities Gap to Achieve Social Justice”

 

Advertisement
  1. केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ने कहाँ पर लाइटहाउस का शिलान्यास किया है ?

उत्तर। रामेश्वरम

 

Explanation

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने तमिलनाडु में रामेश्वरम के धनुषकोडी में 50 मीटर ऊंचे आधुनिक लाइटहाउस की आधारशिला रखी। यह इस क्षेत्र का 5 वाँ लाइटहाउस है। इस लाइट हाउस का निर्माण 7 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। ये लाइट हाउस 1964 में चक्रवात से तबाह हो चुके पुराने चर्च के सामने बनाया जाएगा।

 

  1. किसने एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स उद्योग पर बैठक का आयोजन किया ?

उत्तर। नीति आयोग 

 

राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था (National Institution for Transforming India – नीति आयोग) द्वारा एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल्स इंग्रीडिएंट्स (API) इंडस्ट्री पर एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में API उद्योग में वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here