Daily Current affairs updates: 21 and 22 February gk & Current affairs updates in hindi pdf

0
152
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर
Advertisement
21 and 22फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !
1.  भारत में कब से इस्तेमाल किया जाएगा दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल 
उत्तर   एक अप्रैल
Explanation
भारत में पहली अप्रैल से दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल होना शुरू हो जाएगा क्योंकि भारत में अब यूरो-IV ग्रेड के स्थान पर यूरो-VI पेट्रोल की ही आपूर्ति जाएगी है। इसकी बिक्री के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो जाएगा 
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान
2. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कहाँ पर कर रहा है भारत के सबसे लम्बे पुल का निर्माण ?
उत्तर  मणिपुर
Explanation
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) की निर्माण इकाई, मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में मकरू नदी पर 33 मंजिला इमारत के बराबर 100 मीटर लम्बे भारत के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कर रहा है। 283.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा पुल 111 किमी लम्बे जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल की नई ब्रॉड गेज लाइन का हिस्सा होगा। इस मार्ग में कुल 47 सुरंगें होंगी, जिसमे सबसे लंबी सुरंग 10.28 किलोमीटर लंबी है।
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
मणिपुर की राजधानी: इंफाल
मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला
मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह
3. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की चौथी वर्षगांठ कब मनाया गया ?
उत्तर  मणिपुर
Explanation
आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (SPMRM) के शुरू होने की चौथी वर्षगांठ मनाई जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी 2016, को ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभुत विकास को मजबूत करने के लिए इस मिशन की शुरुआत की थी।
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
5. FATF ने पाकिस्तान को कब तक ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया है ?
उत्तर।  जून
Explanation
यह फैसला पेरिस में 16 से 21 फरवरी चली मनी लॉन्ड्रिंग पर निगरानी रखने वाली ग्रुप की बैठक और प्लेनरी के खत्म होने के बाद लिया गया। अक्टूबर में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (Financial Action Task Force) द्वारा पाकिस्तान को आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य को धन की फंडिंग पर रोक लगाने में विफल रहने के लिए ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया था।
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
FATF का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस में
FATF की स्थापना: जुलाई 1989 में 
6. किस देश ने क्रूज मिसाइल Ra’ad-II का किया सफल परीक्षण किया है ?
उत्तर।  पाकिस्तान
Explanation
Ra’ad-II हथियार प्रणाली अत्याधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन प्रणालियों से लैस है जो अपने लक्ष्यों को भेदने में बहुत अधिक सटीक मानी जा रही है। 600 किमी की रेंज वाली इस क्रूज मिसाइल से पकिस्तान की जमीन और समुद्र मारक क्षमता को मजबूती मिलने की संभावना है।
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान
पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद
7. पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सव कहाँ शुरू किया गया है ?
उत्तर।  अगरतला
Explanation
त्रिपुरा के अगरतला में पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सव-टूरिज्म फेस्टिवल का आरंभ हुआ है। इस उत्सव को मनाएं जाने का उद्देश्य त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देना है और राज्य और पड़ोसी देश बांग्लादेश के नागरिकों को राज्य के पर्यटन स्थलों से अवगत कराना है।
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
त्रिपुरा के रापाल: रमेश बैस
8. किस सरकार ने किसानों और मजदूरों के लिए अटल कैंटीन खोलने की घोषणा की ?
उत्तर।  हरियाणा
Explanation 
हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में अटल किसान – मजदूर कैंटीन खोलने का ऐलान किया। सभी मंडियों और चीनी मिलों पर इन कैंटीनों में किसानों और मजदूरों को 10 रुपये के किफायती मूल्य पर सस्ता एवं अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा हैं। सरकार की इस वर्ष ऐसी कुल 25 कैंटीन खोलने की योजना है।
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
9. एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और किसने खर्च प्रबंधन सेवाओं के लिए हाथ मिलाया है ?
उत्तर।  SAP कॉनसुर
Explanation
एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और SAP कॉनसुर ने कॉर्पोरेट क्षेत्र को खर्च प्रबंधन सेवा देने के लिए समझौता किया है। एचडीएफसी बैंक अपने बिज़नेस यात्रियों के लिए एक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड सुविधा देगा, जो बिज़नेस ट्रिप्स के दौरान भुगतान और व्यय प्रबंधन के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
एचडीएफसी के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी
एचडीएफसी की टैगलाइन: We Understand your World
मास्टरकार्ड के अध्यक्ष दक्षिण एशिया: पोरश सिंह
10. नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त किसको नियुक्त किया गया है ?
उत्तर।   संजय कोठारी
Explanation
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा संजय कोठारी को नया केंद्रीय सतर्कता आयुक्त चुना गया है। वह वर्तमान में राष्ट्रपति के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक स्वायत्त संस्था है, जो भ्रष्टाचार पर निगरानी रखता है। 
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन: फरवरी 1964
केंद्रीय सतर्कता आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली
11. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर।  21 फरवरी
Eexplanation
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस फरवरी 2000 के बाद से हर साल 21 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में भाषा, सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस इस साल  “Languages without borders.” (भाषाओँ की कोई सीमा नहीं) के विषय पर मनाया जा रहा है।
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
UNESCO: United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization 
यूनेस्को: संयुक्‍त राष्‍ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्‍कृतिक संगठन
यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945
13. वर्ष 2020 के IPL कार्यक्रम की घोषणा की गई, घोषणे के अनुसार इस बार रविवार को सिर्फ खेले दो मुकाबले खेले जयेंगे पहला मैच की शुरुआत किस तिथि से किया जयेगा ?
उत्तर।  29 मार्च 
Explanation
बीसीसीआई ने साल 2020 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चार बार की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और चेन्नई के बीच खेल जाने वाले मैच से होगी।
  • इस साल आईपीएल की 8 टीमें है:-
चेन्नई सुपर किंग्स
दिल्ली कैपिटल
किंग्स इलेवन पंजाब
कोलकाता नाइट राइडर्स
मुंबई इंडियंस
राजस्थान रॉयल्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
सनराइजर्स हैदराबाद
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; 
BCCI का मुख्यालय: मुंबई.
14. सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में भारत को कौवा स्थान प्राप्त हुआ है ?
उत्तर।   77 वां स्थान 
Explanation
संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित रिपोर्ट में भारत को सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 में 77 वें और फ्लोरिशिंग इंडेक्स 2020 में 131 वें स्थान पर रखा गया है। यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और द लैंसेट मेडिकल जर्नल द्वारा तैयार की गई है।
  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले;
 मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945
16. वी एल दत्त का निधन हो गया वो क्या थे ?
उत्तर।  फिक्की के पूर्व अध्यक्ष
Explanation
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Former Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry – FICCI) के पूर्व अध्यक्ष वी एल दत्त का निधन हो गया। वे 1991 से 92 तक फिक्की के अध्यक्ष पद पर रहे थे । वह फिक्की के भारत वियतनाम संयुक्त व्यापार परिषद के अध्यक्ष भी थे। वे लंदन के बिजनेस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से स्नातक थे। उन्होंने केसीपी ग्रुप्स ऑफ़ कंपनियों के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।
17. दुनिया को कट, कॉपी और पेस्ट की सौगात देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट _______का निधन हो गया ?
उत्तर।   लैरी टेस्लर
Explanation
कंप्यूटर में कट, कॉपी और पेस्ट की कमांड देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन। कंप्यूटर की कई कमांड की खोज करने वाले वैज्ञानिक का जन्म न्यू यॉर्क के ब्रोंक्स में 1945 में हुआ था और कंप्यूटर के शुरुआती दौर 1960 के दशक में उन्होंने कंप्यूटर को अधिक सुविधा जनक और आसान बनाने के लक्ष्य साथ काम करना शुरू किया।
18. चित्र भारती फिल्म महोसत्व का आयोजन किस राज्य में किया गया है ?
उत्तर।   अहमदाबाद में 
Explanation
अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में भारतीय चित्र साधना द्वारा चित्र भारती फिल्म महोत्सव का आयोजन जाएगा। इस फिल्म महोत्सव का तीसरा संस्करण भारतीय सिनेमा में ‘भारतीय’ कहानियाँ के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुभाष घई करेंगे, इस महोत्सव कुल 140 फिल्मों को दिखाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here