Daily Gk Updates: Top Current Affairs of 22 April 2020 in Hindi

1
183

Top Current Affairs of 22 April 2020: सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 22 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

Advertisement

 

1. बॉम्बे, मेघालय और उड़ीसा उच्च न्यायालयों में होगी नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति 

भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट (SC) कॉलेजियम ने बॉम्बे, उड़ीसा और मेघालय उच्च न्यायालयों (HC) में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।

नियुक्त किए जाने वाले न्यायाधीशों की सूची:-

S. No.

नाम

उच्च न्यायालय

1

दीपंकर दत्त

बॉम्बे उच्च न्यायालय

2

बिस्वनाथ सोमददर

मेघालय उच्च न्यायालय

3

  मोहम्मद रफीक

उड़ीसा उच्च न्यायालय

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश : जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े.
  • सुप्रीम कोर्ट की स्थापना: 28 जनवरी 1950.

2. सीमा सड़क संगठन ने कहाँ पर Daporijo Bridge का निर्माण किया है ?

  1. मध्य प्रदेश 

  2. अरुणाचल प्रदेश

    Advertisement
  3. हिमाचल प्रदेश 

  4. सिक्किम 

 

उत्तर     अरुणाचल प्रदेश

सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में सुबनसिरी नदी पर 430 फीट लंबे बेली “Daporijo bridge” का निर्माण किया है। इस पुल का उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • राज्यपाल: बी.डी. मिश्रा.





3.कहाँ पर  “ई-संजीवनी-ओपीडी” का शुभारंभ हुआ ?

  1. मध्य प्रदेश 

  2. ओडिशा 

  3.  हिमाचल प्रदेश

  4. अरुणाचल प्रदेश 

 

उत्तर      हिमाचल प्रदेश में

 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीमार लोगों को घर पर ही नि: शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए “ई-संजीवनी-ओपीडी” की शुरूआत  की है। “ई-संजीवनी-ओपीडी” सुविधा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों के पास कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट के साथ-साथ वेबकैम माइक, स्पीकर और इंटरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए। 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; 
  • राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

4.  किस बैंक ने ग्राहकों के लिए वॉयस बैंकिंग सेवा को लॉन्च किया है ?

  1. बैंक ऑफ़ इंडिया 

  2. आईसीआईसीआई बैंक

  3. एस बी आई बैंक 

  4. पंजाब नेशनल बैंक 

    Advertisement

 

उत्तर    आईसीआईसीआई बैंक

 

यह सेवा ग्राहकों को #BankWithTheirVoice (अपनी आवाज के माध्यम) से बैंकिंग संबंधित प्रश्नों के जवाब, खाता में मौजूद राशि एवं लेनदेन की जानकारी और क्रेडिट कार्ड देय तिथि जैसी कई अन्य जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाएगी।


5. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नए सचिव किसको नियुक्त किया गया है ?

  1. कपिल देव त्रिपाठी

  2. मनोहर त्रिवेदी 

  3. विश्वकर्मा सिंह 

  4. इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर     कपिल देव त्रिपाठी

 

कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह संजय कोठारी का स्थान लेंगे, जिन्हें फरवरी में मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में चुना गया था। 

Read More Current Affairs PDF


6. वित्त मंत्री ने न्यू डेवलपमेंट बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 5वीं वार्षिक बैठक में भाग लिया है वर्तमान में वित् मंत्री कौन है ?

  1. अरुण जेटली 

  2. अमित शाह 

  3. राजनाथ सिंह 

  4. निर्मला सीतारमण

 

उत्तर      निर्मला सीतारमण

Advertisement

 

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो-कांफ्रेसिंग के माध्यम से न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) की पांचवीं वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एनडीबी का गठन ब्रिक्स देशों यानि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के लिए सतत विकास परियोजनाओं के लिए व्‍यापक संसाधन जुटाने के लिए 2014 में किया गया था।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष: के वी कामथ.

7. रिचार्जेबल मेटल-एयर बैटरी बनाने के लिए किस जानवर का इस्तमाल किया जयेगा ?

  1. भालू का जबड़ा 

  2. मछली के गलफड़ों का

  3. भालू के ब्लड का 

  4. इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर    मछली के गलफड़ों का

 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (the Institute of Nano Science and Technology) के वैज्ञानिकों द्वारा “फिश गिल्स” (मछली के गलफड़ों) से कारगर और कम लागत वाला इलेक्ट्रो-कैटेलिस्ट विकसित किया गया है। इससे भविष्य में ऊर्जा रूपांतरण और भंडारण अनुप्रयोगों के लिए अगली पीढ़ी के गैर बेशकीमती कार्बन आधारित इलेक्ट्रोकैटलिस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।


8. किस IIT ने हाई-स्पीड मैग्नेटिक RAM को  विकसित किया है ?

  1. IIT मुंबई 

  2. IIT दिल्ली 

  3. IIT कानपूर 

  4. IIT मंडी

 

उत्तर    आईआईटी-मंडी



 हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने एक हाई-स्पीड मैग्नेटिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) विकसित की है। इस मैग्नेटिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) पर मौजूदा डेटा स्टोरेज तकनीकों की तुलना में तेज, ऊर्जा-बचाने और अधिक मात्रा में अधिक डेटा स्टोरेज करने में मदद मिलेगी।


9. किसने फॉर्मूला वन एस्पोर्ट्स चीनी वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप जीती है ?

Advertisement
  1. चार्ल्स लेक्लर

  2. मरिया 

  3. Valtteri Bottas

  4. इनमे से कोई नहीं

 

उत्तर    चार्ल्स लेक्लर

 

फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर ने फॉर्मूला वन एस्पोर्ट्स चीनी वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप जीत ली है। कोरोनावायरस महामारी के कारण, वास्तविक F1 रेस आयोजित नहीं की गई थी, जिसके स्थान पर Codemasters द्वारा विकसित इस आधिकारिक एफ 1 2019 पीसी वीडियो गेम के माध्यम से वर्चुअल ग्रांड प्रिक्स सीरिज आयोजित की गई।

 

10. वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे कब मनाया जाता है ?

  1. 20 अप्रैल 

  2. 18 अप्रैल 

  3. 5 अप्रैल 

  4. 21 अप्रैल 

 

उत्तर :     21 अप्रैल 

 

World Creativity and Innovation Day यानि विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस हर साल 21 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों, जिसे “वैश्विक लक्ष्यों” के रूप में भी जाना जाता है, को आगे बढ़ाने के संबंध में समस्याओं का समाधान करने में रचनात्मकता और नवाचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।


11. सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है ?

  1. 16 अप्रैल 

    Advertisement
  2. 15 अप्रैल 

  3. 20 अप्रैल 

  4. 21 अप्रैल 

 

उत्तर:     21 अप्रैल

 

भारत सरकार द्वारा हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवकों द्वारा स्वयं को नागरिकों के लिए पुनर्समर्पित करने तथा लोक सेवा और कार्य में उत्कृष्टता हेतु अपनी वचनबद्धता को नवीनीकृत करने के एक अवसर के रूप में मनाने के लिए सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 21 अप्रैल 2006 को मनाया गया था।


12. बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ रुद्रतेज सिंह का निधन हो गया | 

 

रुद्रतेज बीएमडब्ल्यू इंडिया के संचालन का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें 1 अगस्त, 2019 को भारत में बीएमडब्ल्यू प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने मोटर उद्योग के साथ-साथ गैर-मोटर वाहन उद्योग में कई नेतृत्व पदों पर भी काम किया था।

 

13. लाईसेनिया क़रसे का निधन  हो गया वो कौन थे ?

  1. फ़िजी के पूर्व प्रधानमंत्री

  2. फ़िजी के पूर्व राष्ट्रपति 

  3. फ़िजी के पूर्व रक्षामंत्री 

  4. इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर     फ़िजी के पूर्व प्रधानमंत्री

 

फ़िजी के पूर्व प्रधानमंत्री लाईसेनिया क़रसे का निधन। उन्होंने साल 2000 से 2006 तक फिजी के छठे प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा वे सोकोसुको दुवाता नी लेवेनिवानुआ पार्टी (Soqosoqo Duavata Ni Lewenivanua Party) के संस्थापक भी थे।

Advertisement




Download PDF

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here