Daily Gk Updates: Top Current Affairs of 20 and 21 April 2020

0
170

Top Current Affairs of 20 and 21 April 2020 : सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 20 एवं 21 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

Advertisement

 

1. Covid-19 का मुकाबला करने के लिए सरकार ने किस ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया है ?

  1. Covid19.gov.in

  2. Covidwarriors.gov.nic.in

  3. Covidwarrious.gov.in

  4. Covidwarrious.in

 

उत्तर   Covidwarrious.gov.in




भारत सरकार ने Covid-19 का मुकाबला करने और रखने के लिए मानव संसाधनों की जानकारी युक्त एक डैशबोर्ड लॉन्च किया है। यह डैशबॉर्ड वेबसाइट “covidwarriors.gov.in” पर एक ऑनलाइन पोर्टल के रूप में बनाया गया है।


2. संस्कृ्ति मंत्री ने भारत की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत की राष्ट्रिय सूची को जारी किया | 

 

केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा “भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) की राष्ट्रीय सूची” जारी की गई है। यह सूची, संस्‍कृति मंत्रालय के विज़न 2024 का भाग है, जिसका लक्ष्‍य भारत के विविध राज्‍यों की अमू‍र्त सांस्‍कृतिक विरासत परम्‍पराओं के बारे में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जागरूकता फैलाना और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

3. किस राज्य सरकार ने  जियोटैग कम्युनिटी किचन के लिए Google से साझेदारी की है ?

  1. महाराष्ट्र 

  2. मध्यप्रदेश 

  3. बिहार 

  4. उत्तर प्रदेश 

उत्तर    उत्तर प्रदेश 

Advertisement

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में जियोटैग कम्युनिटी किचन (geotag community kitchens) बनाने के लिए तकनीकी दिग्गज Google के साथ हाथ मिलाया। इस किचन में दैनिक आधार पर 12 लाख फ़ूड पैकेट का उत्पादन होता है। अब, उत्तर प्रदेश जियोटैग कम्युनिटी किचन वाला पहला राज्य बन गया है।

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न –

  • उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल

4. एचडीएफसी बैंक ने किस अभियान का शुभारंभ किया है ?

  1.  #HDFCBankSafetyGrid

  2.  #HDFCBankSafetyHome

  3.  #HDFCBankSafety

  4.  #HDFCBankSafeatHome

 

उत्तर      #HDFCBankSafetyGrid




एचडीएफसी बैंक ने सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए #HDFCBankSafetyGrid अभियान आरंभ किया है। बैंक ने लोगों को प्रात्साहित करने के लिए अपने लोगो के बाहरी ग्रिड का उपयोग करते हुए जो कि जो विश्वास का पर्याय है, एक निशान बनाया है।

सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी.

5. फिच ने भारत की जीडीपी वृद्धि के अनुमान को घटाकर कितना  किया है ?

  1. 1%

  2. 2%

  3. 1.8%

  4. 2.1%

 

उत्तर   1.8% 

Advertisement

 

फिच सॉल्यूशंस ने COVID-19 प्रकोप के कारण अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर आय में होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए अपने पहले के अनुमान 4.6% में कटौती की है। इसके अलावा फिच सॉल्यूशंस ने चीन की अर्थव्यवस्था पर बिगड़ते वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण के प्रभाव को देखते हुए हुए वित्त वर्ष 2020 के लिए चीन के जीडीपी पूर्वानुमान को 2.6% से घटाकर 1.1% कर दिया है।


6. COVID-19 रोगियों के लिए किस भारतीय सेना  ने एयर इवैक्यूएशन पॉड तैयार किया है?

  1. भारतीय वायु सेना 

  2. भारतीय थल सेना

  3. भारतीय नौसेना

  4. इनमे से कोई नहीं

 

उत्तर  भारतीय नौसेना

 

भारतीय नौसेना के नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड (कोच्चि) ने दूरदराज के क्षेत्रों से COVID-19 रोगियों की सुरक्षित निकासी के लिए “एयर इवैक्यूएशन पॉड (AEP)”  तैयार किया है। यह पॉड एल्यूमीनियम, नाइट्राइल रबर और फोरेक्स से बनी है। इसका भार केवल 32 किलोग्राम है और इसकी विनिर्माण लागत 50,000 रुपये है ,जिसकी आयातित समकक्ष ( imported equivalent) लागत, 59 लाख रुपये का केवल 0.1 प्रतिशत है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

Download More Top Current Affairs


7. किस अनुसंधान संस्थान ने रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए “बग स्निफर” को विकसित किया है ?

उत्तर     पुणे के एआरआई 

 

इस नए विकसित पोर्टेबल डिवाइस से सिर्फ 30 मिनट में एक मिली लीटर के नमूने के आकार से दस गुना कम बैक्टीरिया कोशिकाओं से रोग की पता लगाने की क्षमता है।


8. किस IIT ने COVID-19 मरीजों के लिए  ‘WardBot’ विकसित किया है ?

  1. IIT रोपड़ 

  2. IIT बॉम्बे 

  3. IIT दिल्ली 

  4. IIT गुहाटी 

    Advertisement

 

उत्तर     आईआईटी रोपड़



पंजाब के रोपड़ में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने आइसोलेशन वार्ड में रखे गए COVID-19 मरीजों को बिना किसी के संपर्क में आए दवाइयां और भोजन परोसने के लिए ‘WardBot’ विकसित और डिजाइन किया है। इसके अलावा वार्डबॉट में मरीजों के पास से वापसी आते समय स्वयं को सैनिटाइज की सुविधा भी है और इसका इस्तेमाल अस्पतालों की दीवारों को सैनिटाइज करने के लिए किया जा सकता है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ के  निदेशक: सरित कुमार दास.
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ स्थापित: 2008.

9. पीवी सिंधु पर लिखी गई “Shuttling to the Top: The Story of P.V. Sindhu” पुस्तक का विमोचन हुआ यह पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है ?

  1. शशि थरूर 

  2. मंगल पांडेय 

  3. हरिद्वार प्रभाकर 

  4.  वी. कृष्णस्वामी

 

उत्तर       वी. कृष्णस्वामी

 

हाल ही में खेल पत्रकार वी. कृष्णस्वामी द्वारा लिखी गई “Shuttling to the Top: The Story of P.V. Sindhu” का विमोचन किया गया। इस किताब में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के शुरुआती जीवन से लेकर विश्व चैंपियन बनने तक की यात्रा के बारे में बताया गया है। सिंधु ओलंपिक में रजत जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी होने के साथ-साथ फोर्ब्स की “विश्व की शीर्ष 10 सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीट” की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।


10. संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस कब मनाया जाता है ?

  1. 19 अप्रैल 

  2. 20 अप्रैल 

  3. 18 अप्रैल 

  4. 17 अप्रैल 

 

उत्तर :   20 अप्रैल 

Advertisement

 

हर साल 20 अप्रैल को विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिन कंगीजी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें एक पौराणिक कथा के अनुसार लगभग 5,000 साल पहले चीनी अक्षरों का आविष्कारक माना जाता है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया अंतर्राष्ट्रीय संगठन है.

11. विश्व लीवर दिवस कब मनाया जाता है ?

  1. 19 अप्रैल

  2. 20 अप्रैल 

  3. 18 अप्रैल 

  4. 17 अप्रैल

 

उत्तर : 19 अप्रैल



World Liver day : विश्व लीवर दिवस प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे लीवर से संबंधित बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिन मनाया जाता है। मस्तिष्क के अपवाद के साथ, यकृत यानी लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां ही मौत होने का 10 वां सबसे सामान्य कारण है।


12. जीन डिच का निधन हो गया वो कौन थे ?

  1. फिल्म निर्माता 

  2. गायक 

  3. अभिनेता 

  4. इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर      एनिमेटर फिल्म निर्माता

 

ऑस्कर जीतने वाले एनिमेटर, फिल्म निर्देशक और निर्माता जीन डिच का निधन। उनकी फिल्म “मुनरो” ने 1960 में एनिमेटेड शोर्ट-फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीता था। इसके अलावा उन्होंने “टॉम एंड जेरी” और “पॉपेय द सेलर” श्रृंखला के कुछ एपिसोड भी निर्देशित किए थे।

Advertisement

13. वन-स्टॉप डिजिटल डायरेक्टरी है “Covid FYI” लांच  को लंच किया गया | 

 

“Covid FYI” एक वन-स्टॉप डिजिटल डायरेक्टरी है, जिसमें सभी COVID-19 संबंधित सेवाओं और आधिकारिक स्रोतों से जारी हेल्पलाइन की जानकारी है। यह मंच भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड के छात्र सिमरन सोनी के नेतृत्व में 16 सदस्यों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा बनाया गया है।


14. किस सोशल मीडिया वेबसाइट ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेक सिस्टम को शुरू किया है ?

  1. ट्विटर 

  2. स्नैपचैट 

  3. इंस्टाग्राम 

  4. फेसबुक 

 

उत्तर     फेसबुक 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है। फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम के लिए भारतीय फैक्ट चेकिंग वेबसाइट “बूम” के साथ साझेदारी की है। यह फैक्ट चेकिंग सिस्टम, तस्वीरों और वीडियो सहित स्टोरी की समीक्षा और रेटिंग करके देश में फैलने वाले जाली समाचारों (फेक न्यूज) को रोकने पर केंद्रित होगा।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मार्क जुकरबर्ग.
  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

15. किसने COVID-19 के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘टीम मास्क फोर्स’ का गठन किया | 

  1. ICC 

  2. BCCI 

  3. ABC 

  4. इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर     BCCI 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को प्रोत्साहित करने और देश को COVID-19 महामारी से लड़ने में सहयोग करने के लिए एक वीडियो बनाया है। BCCI ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘टीम मास्क फोर्स’ का भी गठन किया गया है।

Advertisement
  • उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.




Download PDF

Join Telegram
YouTube 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here