Download 21st September 2020 Current Affairs PDF

0
77

01. सितंबर 2020 में बाबू सिवन का निधन हो गया। उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत किस वर्ष में की?

  1.  2003
  2.  2005
  3.  2007
  4.  2009
  5.  2011

Solution:

सही उत्तर 2009 है।

  • तमिल निर्देशक बाबू सिवन का सितंबर 2020 में निधन हो गया।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत, विजय अभिनीत गिली और कुरवी जैसी फिल्मों के निर्देशक धरणी के सहायक
    Advertisement
    के रूप में की।
  • बाद में, उन्होंने 2009 में वेटटाइकारण के साथ अपना निर्देशन करियर शुरू किया।
  • हालांकि, फिल्म की सफलता से सिवन के करियर को फायदा नहीं हुआ।
  • वे काम पाने के लिए संघर्ष करते रहे।
  • और बाद में, उन्होंने डेली सोप ओपेरा रासाथी के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली।

02.  आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने चालू वित्त वर्ष में भारत के लिए कितने प्रतिशत के गहरे संकुचन होने का अनुमान लगाया है?

  1.  9.0
  2.  9.4
  3.  9.8
  4.  10.2
  5.  10.6

Solution:

सही उत्तर 10.2% है।

  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने चालू वित्त वर्ष में भारत के लिए 10.2% के गहरे संकुचन का अनुमान लगाया है।
  • इसने 2021 में अन्य देशों के समान उच्च आंकड़ों के साथ, भारत के लिए अगले वित्त वर्ष में 10.7% वृद्धि के लिए एक तेज उछाल का अनुमान लगाया।
  • इसने 2020 में वैश्विक उत्पादन के लिए अपने अनुमान को बढ़ाकर -4.5% कर दिया।

03.  पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लंबे समय से प्रतीक्षित संस्मरण के पहले खंड का विमोचन नवंबर 2020 में अमेरिकी चुनाव के बाद किया जाएगा। पुस्तक का शीर्षक क्या है?

  1.  ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर
  2.  अमेरिकन लायन
  3.  ए प्रॉमिस्ड लैंड
  4.  डिसिशन पॉइंट्स
  5.  ऐन अमेरिकन लाइफ

Solution:

सही उत्तर प्रॉमिस्ड लैंड” है।

  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लंबे समय से प्रतीक्षित संस्मरण के पहले संस्करण का विमोचन नवंबर 2020 में अमेरिकी चुनाव के बाद किया जाएगा।
  • प्रॉमिस्ड लैंड” नामक पुस्तक 17 नवंबर, 2020 को उपलब्ध होगी।
  • विश्व स्तर पर बाज़ारों में 25 भाषाओं में प्रकाशित होने वाली 768 पृष्ठ की पुस्तक, उनके ;शुरुआती राजनीतिक जीवन और व्हाइट हाउस की यात्रा और कार्यालय में उनके पहले कार्यकाल का वर्णन करेगी।

04.  खगोलविदों ने पहले विशाल ग्रह की खोज की हैजिसे WD 1586 कहा जाता हैयह किस ग्रह के आकार के एक मृत तारे के चारों ओर परिक्रमा करता है?

  1.  मंगल ग्रह
  2.  पृथ्वी
  3.  बृहस्पति
  4.  शनि ग्रह
  5.  अरुण ग्रह

Solution:

सही उत्तर है बृहस्पति।

  • खगोलविदों ने एक मृत तारे के चारों ओर परिक्रमा करते हुए बृहस्पति के आकार के पहले विशाल ग्रह की खोज की है।
  • पहली बार किसी अक्षुण्ण एक्सोप्लैनेट को एक वाइट ड्वार्फ के चारों ओर परिक्रमा करते हुए खोजा गया है क्योंकि वाइट ड्वार्फ का गुरुत्वाकर्षण किसी पास के ग्रहों तोड़ देता है।
  • इस विशाल ग्रह को WD 1586 b कहा जाता है।

05.  FSSAI ने देश में शाकाहारी खाद्य पदार्थों के लिए दिशानिर्देश/प्रावधानों पर गौर करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स में कितने सदस्य होंगे?

  1.  3
  2.  5
  3.  7
  4.  9
  5.  11

Solution:

सही उत्तरहै।

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देश में शाकाहारी खाद्य पदार्थों के लिए दिशानिर्देश/प्रावधानों पर गौर करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।
  • टास्क फोर्स में सात सदस्य शामिल हैं।
  • टास्क फोर्स के लिए संदर्भ की शर्तों में विश्व भर में उपलब्ध शाकाहारी खाद्य पदार्थों की परिभाषा और भारत में शाकाहारी भोजन का आकलन/प्रमाणित करने के लिए एक दिशानिर्देश तैयार करना शामिल है।

FSSAI:

  • मुख्यालयनई दिल्ली।
  • स्थापनाअगस्त 2011
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत स्थापित।



06.  निम्न में से कौन एक समिति का नेतृत्व करेगा जो डेटा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी लिमिटेड द्वारा डिजिटल निगरानी के “निहितार्थ” का मूल्यांकन करेगा और “कानून के किसी भी उल्लंघन का आकलन करेगा और तीस दिनों के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा“?

  1.  बिमल जालान
  2.  राजेश पंत
  3.  उर्जित पटेल
  4.  सार्थक सक्सेना
  5.  अरुण गोयल

Solution:

सही उत्तर राजेश पंत है 

Advertisement
  • सरकार ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
  • विशेषज्ञ समिति, साइबर सुरक्षा पर भारत के मुख्य समन्वयक, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) राजेश पंत के नेतृत्व में, डेटा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड द्वारा डिजिटल निगरानी केनिहितार्थका मूल्यांकन करेगी और “कानून के किसी भी उल्लंघन का आकलन करेगी और तीस दिनों में अपने सुझावों को प्रस्तुत करेगी।

07.  निम्नलिखित में से किसने एक नई स्वर्ण ऋण योजना “विकास लगु सुवर्णा ‘शुरू की है?

  1.  केरल ग्रामीण बैंक
  2.  करूर वैश्य बैंक
  3.  लक्ष्मी विलास बैंक
  4.  कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक
  5.  सिटी यूनियन बैंक

Solution:

सही उत्तर कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक है।

  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक ने एक नई स्वर्ण ऋण योजनाविकास लागु सुवर्णाशुरू की है।
  • 7.25% ब्याज दर के साथ नई योजना को आसान और सस्ते ऋण की आवश्यकता वाले ग्राहकों को सेवा देने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • नई योजना के तहत, बाजार मूल्य का 80% ग्राहकों को अधिकतम 3,200 रूपए प्रति ग्राम की दर से और अधिकतम 15 लाख का ऋण दिया जाएगा।

08.  कैनरा बैंक ने व्यावसायिक संबंध बनाने और बनाए रखने के उद्देश्य से LMS को पेश किया है। LMS में ‘L’ क्या है?

  1.  लास्ट
  2.  लाइफ
  3.  लीड
  4.  लोकल
  5.  लॉन्ग

Solution:

सही उत्तर लीड है 

  • केनरा बैंक ने i-लीड 2.0 (इंस्पायरिंग लीड्स सिस्टम संस्करण 2.0) नाम से एक लीड मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पेश किया है।
  • इस नई पहल का उद्देश्य बैंक के नए ग्राहक (NTB) और मौजूदा ग्राहकों के साथ बैंक के संबंध बनाना और बनाए रखना है।
  • यह जनता को बैंक तक पहुंचने के सबसे आसान और सबसे आरामदायक तरीके मुहैया करवाएगा।

 

09.  राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने निम्नलिखित में से किसके साथ सितंबर 2020 में ICT ग्रैंड चैलेंज शुरू किया है?

  1.  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  2.  उन्नत कम्प्यूटिंग विकास केंद्र
  3.  सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  4.  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
  5.  NITI आयोग

Solution:

सही उत्तर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय है।

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की साझेदारी में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने एक ICT ग्रैंड चैलेंज शुरू किया है।
  • इसेस्मार्ट वाटर सप्लाई मेजरमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टमविकसित करने के लिए अभिनव, मॉड्यूलर और लागत प्रभावी समाधान बनाने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • यह चैलेंज भारतीय टेक स्टार्टअप,MSME,भारतीय कंपनियों आदि से प्रस्ताव आमंत्रित करेगा।

10.  सितंबर 2020 मेंनिम्नलिखित में से किसने दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन और होस्टिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1.  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
  2.  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
  3.  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
  4.  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
  5.  क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका

Solution:

सही उत्तर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड है।

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन और होस्टिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • IPL का 13वां संस्करण UAE में तीन स्थानों – दुबई, अबू धाबी और शारजाह में होगा।
  • टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार, फाइनल एक वीकडे यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

Download PDF



Download More Current Affairs PDF 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here