Daily GK Update 11th April 2020: Daily Current Affairs Update In Hindi

0
178

Daily Gk & Current Affairs Updates: 11th April 2020

top current affairs of 11th april 2020: सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 11 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

11 April 2020 current affairs pdf

1.  भारत सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए कितने करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा कि है ?

Advertisement

  1. 15000  करोड़ रूपए

  2. 20000 करोड़ रूपए

  3. 2500 करोड़ रूपए

  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर     15000 करोड़रूपए

 

केंद्र सरकार ने ‘भारत कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तत्परता पैकेज’ के लिए 15,000 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण राशि देना का ऐलान किया है। मिशन मोड के तहत इस स्वीकृत धनराशि का उपयोग तत्काल कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए (7774 करोड़ रुपये) और बाकी मध्यम अवधि (1-4 साल) में सहयोग के लिए दिया जाएगा। इन कदमों और पहलों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत लागू किया जाएगा।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन.





2. एडीबी ने भारत को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कितने बिलियन डॉलर की सहायता का आश्‍वासन दिया है ?

  1. 1 बिलियन डॉलर 

  2. 5 बिलियन डॉलर 

  3. 2.2 बिलियन डॉलर 

  4. 3.5  बिलियन डॉलर 

उत्तर    2.2 बिलियन डॉलर 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा
  • एडीबी का गठन: 19 दिसंबर 1966
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
  • एडीबी की सदस्यता: 68 देश.

3. किस सरकार ने ‘ऑपरेशन SHIELD’ को शुरू  किया है ?

  1. उत्तर प्रदेश सरकार 

  2. ओडिशा सरकार 

  3. दिल्ली सरकार

    Advertisement
  4. महाराष्ट्र सरकार 

उत्तर    दिल्ली सरकार

 

ऑपरेशन शील्ड दिल्ली के लोगों को COVID -19 से बचाने के लिए 21 कोरोना प्रभावित इलाकों में लागू किया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार ने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

  • सभी  परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल.
  • दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

4. IIL ने कोविड -19 वैक्सीन तैयार करने के लिए किस विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी  की है ?

  1. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी 

  2. फोर्ड्स यूनिवर्सिटी 

  3. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी 

  4. ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी 

उत्तर    ग्रिफिथ विश्वविद्यालय

 

हैदराबाद स्थित इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) ने COVID-19 के लिए वैक्सीन विकसित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। आईआईएल और ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक मिलकर “नवीनतम कोडन डी-ऑप्टिमाइज़ेशन तकनीक” का उपयोग करके “लाइव एटेन्यूड SARS- CoV-2 वैक्सीन” या COVID-19 वैक्सीन विकसित करेंगे।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) का मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना.
  • इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) की स्थापना: 1982.
  • इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) के अध्यक्ष: दिलीप रथ.

Daily Gk & Current Affairs Updates in Hindi


5. HUL ने भारत में COVID-19 का मुकाबला करने के लिए यूनिसेफ के साथ मिलाया हाथ 

 

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने COVID -19 से निपटने के भारत सरकार के प्रयासों में सहयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य COVID-19 महामारी के खिलाफ नागरिकों  को जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाने के लिए जन संचार अभियान शुरू करना है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.





6. संयुक्त राष्ट्र ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी घटकर कितना प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ?

  1. 5 %

  2. 5.1 %

  3. 4.8% 

    Advertisement
  4. 4.9 %

उत्तर     4.8% 

 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा एशिया और प्रशांत पर आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण (UN ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific-ESCAP) रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान 4.8% आंका है। साथ ही यह भी चेताया है कि COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ने की भी उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific (ESCAP) 2020: Towards sustainable economies’ है।

 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 1948 से 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है.
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय:  न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.

7. इफको टोकियो की नई एमडी और सीईओ किसको  नियुक्त गया है ?

  1. प्रियंका चौबे 

  2. अनामिका रॉय राश्ट्रवर

  3. मोनिका चौहान 

  4. प्रीति राव 

 उत्तर     अनामिका रॉय राश्ट्रवर 


8. पुलित्जर पुरस्कार विजेता मैरी जॉर्डन ने मेलानिया ट्रम्प पर कौन सी किताब लिखी है ?

  1.  The Art of Her Deal: The Untold Story of Melania Trump

  2. Trump Struggle 

  3. Behaviour 

  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर     The Art of Her Deal: The Untold Story of Melania Trump

 

वाशिंगटन पोस्ट के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले (Pulitzer Prize-winning) अमेरिकी रिपोर्टर मैरी जॉर्डन ने ‘The Art of Her Deal: The Untold Story of Melania Trump’ नामक एक पुस्तक का लेखन किया है। इस पुस्तक को साइमन एंड शूस्टर द्वारा प्रकाशित किया गया है और जिसका विमोचन 16 जून, 2020 को किया जाना है।


9. SCTIMST ने “चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम” किया डिजाइन 

Advertisement

 

श्री चित्र तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) के वैज्ञानिकों ने “चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम” नामक एक बेहद प्रभावी सुपर एब्सौरबेंट सामग्री का डिजाइन एवं विकास किया है। श्री चित्र तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत एक स्वायत्तशासी संस्थान है।


10. गूगल ने नया वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड को लॉन्च  किया है यह कीबोर्ड किसके लिए सहायक है ?

  1. बहरा 

  2. अँधा 

  3. टाइप मास्टर 

  4. इनमे से कोई  नहीं 

उत्तर    अँधा 

 

गूगल ने कम दिखाई देने या अंधेपन से ग्रस्त एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए एक वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नया कीबोर्ड इन लोगों को बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर के फोन पर टाइप करने में मदद करेगा। इस कीबोर्ड में एक स्टैण्डर्ड 6-की लेआउट का उपयोग किया गया है, जिसमें प्रत्येक की 6 ब्रेल डॉट्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिससे टैप करने पर, कोई भी अक्षर या प्रतीक बनाया जा सकता है। 


11. विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया  जाता है ?

  1. 9 अप्रैल 

  2. 11 अप्रैल 

  3. 10 अप्रैल 

  4. 8 अप्रैल 

उत्तर :      10 अप्रैल 

 

हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती को चिह्नित करने के लिए विश्व स्तर पर विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 का विषय “Linking research with education and clinical practice: Advancing scientific collaborations” है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्री: श्रीपाद येसो नाइक.




Download Daily Current PDF 


12. हजारीलाल रघुवंशी का निधन हो गया वो किस राज्य के पूर्व मंत्री थे ?

Advertisement
  1. आंध्र प्रदेश 

  2. गुजरात 

  3. राजस्थान 

  4. मध्य प्रदेश 

उत्तर    मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन। वह होशंगाबाद की सिवनी-मालवा विधानसभा से छह बार विधायक चुने गए और राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली विभिन्न सरकारों में मंत्री भी रहे थे।


13. जॉन प्राइन का निधन  वो क्या थे ?

  1. गायक 

  2. डांसर 

  3.  लोक नायक 

  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर    अमेरिकी लोक गायक

 

अमेरिकी लोक गायक जॉन प्राइन का COVID-19 के कारण निधन। अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फोल्क एल्बम “द मिसिंग इयर्स (1991)” और “फेयर एंड स्क्वायर (2005)” के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार जीते थे। 


14. मानव संसाधन मंत्रालय ने किस अभियान को शुरू किया है ?

  1. लोग पढ़े जग जगे 

  2. भारत पढ़े भाग जगे 

  3. भारत पढ़े ऑनलाइन 

  4. ऑनलाइन भारत पढ़े 

    Advertisement

उत्तर    ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’

 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ शीर्षक अभियान शुरू किया है। ये अभियान क्राउड सोर्सिंग ऑफ आइडियाज के जरिए देश के ऑनलाइन शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के लिए समाधान और सुझाव bharatpadheonline.mhrd@gmail.com और ट्विटर पर #BharatPadheOnline पर साझा किए जा सकते हैं।




kkk

Join Our Telegram Group For Latest Updates

 

 







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here