Static Gk for CPO / CGL/ CHSL all Exams : Part 01

0
131

static Gk for all exams

Static Gk connotes general knowledge about the static facts, the facts that are never going to change in the future. Facts in Static GK covers people, places, things, important days, currencies, dances etc. Like history, static GK also never changes with time.

Content
  • Architecture and painting (स्थापत्य कला एवं चित्रकला)
  • Music and dance (संगीत एवं नृत्य)
  • Religion and philosophy (धर्म एवं दर्शन)
  • Language and Literature (भाषा एवं साहित्य)
  • Fairs and Festivals of India (भारत के मेले और त्यौहार)
  • Drama & Cinema (नाट्यकला एवं सिनेमा)
  • Handicrafts (हस्तशिल्प)
  • Awards and Honors (पुरुस्कार एवं सम्मान)
  • Book and author (पुस्तक एवं लेखक)
  • Important date (महत्वपूर्ण तिथि)
  • Major foreign organizations (विदेश के प्रमुख संगठन)
  • Country, currency, language, civilization (देश ,मुद्रा ,भाषा ,सभ्यता)
  • Sports (खेलकूद)
  • Word abbreviation (शब्द संक्षेप)

01.. सिंधु घाटी की सभ्यता में निम्नलिखित में से कौन-से आभूषण केवल महिलाओं द्वारा पहने जाते थे?

(a) कण्ठहार

(b) अंगूठी

(c) कुंडल

(d) भुजबंध

ANS – [C]

  • यह सभ्यता सिन्धु नदी घाटी में फैली हुई थी इसलिए इसका नाम सिन्धु घाटी सभ्यता रखा गया।
  • सिन्धु घाटी सभ्यताsindhu ghati sabhyta (3300 ईसापूर्व से 1700 ईसापूर्व तक, परिपक्व काल: 2550 ई.पू. से 1750 ई.पू.)[कृपया उद्धरण जोड़ें] विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता है।
  • Advertisement
  • सम्मानित पत्रिका नेचर में प्रकाशित शोध के अनुसार यह सभ्यता कम से कम 8000 वर्ष पुरानी है।
  • इसका विकास सिंधु और घघ्घर/हकड़ा (प्राचीन सरस्वती) के किनारे हुआ। हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा और राखीगढ़ी इसके प्रमुख केन्द्र थे।
  • 1826 में चार्ल्स मैसेन ने पहली बार इस पुरानी सभ्यता को खोजा।
  • कनिंघम ने 1856 में इस सभ्यता के बारे में सर्वेक्षण किया।

प्रमुख शहर

सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल निम्न है

  • हड़प्पा (पंजाब पाकिस्तान)
  • मोहेनजोदड़ो (सिंध पाकिस्तान लरकाना जिला)
  • लोथल (गुजरात)
  • कालीबंगा( राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में)
  • बनवाली (हरियाणा के हिसार जिले में)
  • आलमगीरपुर( उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में)
  • सूत कांगे डोर( पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में)
  • कोट दीजी( सिंध पाकिस्तान)
  • चन्हूदड़ो ( पाकिस्तान )
  • सुरकोटदा (गुजरात के कच्छ जिले में)
समय (बी.सी..)

काल

युग

7570-3300 पूर्व हड़प्पा (नवपाषाण युग,ताम्र पाषाण युग)
7570–6200 BCE भिरड़ाणा प्रारंभिक खाद्य उत्पादक युग
7000–5500 BCE मेहरगढ़ एक (पूर्व मृद्भाण्ड नवपाषाण काल)
5500-3300 मेहरगढ़ दो-छः (मृद्भाण्ड नवपाषाण काल) क्षेत्रीयकरण युग
3300-2600 प्रारम्भिक हड़प्पा (आरंभिक कांस्य युग)
3300-2800 हड़प्पा 1 (रवि भाग)
2800-2600 हड़प्पा 2 (कोट डीजी भाग, नौशारों एक, मेहरगढ़ सात)
2600-1900 परिपक्व हड़प्पा (मध्य कांस्य युग) एकीकरण युग
2600-2450 हड़प्पा 3A (नौशारों दो)
2450-2200 हड़प्पा 3B
2200-1900 हड़प्पा 3C
1900-1300 उत्तर हड़प्पा (समाधी एचउत्तरी कांस्य युग) प्रवास युग
1900-1700 हड़प्पा 4
1700-1300 हड़प्पा 5


  1. गान्धार शैली की मूर्तिकला में बुद्ध का सारनाथ में हुए प्रथम धर्मोपदेश से सम्बद्ध प्रवचन मुद्रा का नाम है

(a) अभय

(b) ध्यान

(c) धर्मचक्र

(d) भूमि स्पर्श

ANS – [C]

Advertisement
  • गांधार कला एक प्रसिद्ध प्राचीन भारतीय कला है।
  • इस कला का उल्लेख वैदिक तथा बाद के संस्कृत साहित्य में मिलता है।
  • सामान्यतः गान्धार शैली की मूर्तियों का समय पहली शती ईस्वी से चौथी शती ईस्वी के मध्य का है तथा इस शैली की श्रेष्ठतम रचनाएँ ५० ई० से १५० ई० के मध्य की मानी जा सकती हैं।
  • गांधार कला की विषय-वस्तु भारतीय थी, परन्तु कला शैली यूनानी और रोमन थी।
  • इनके निर्माण में सफेद और काले रंग के पत्थर का व्यवहार किया गया।
  • गांधार कला को महायान धर्म के विकास से प्रोत्साहन मिला।

  1. 14/15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि केन्द्रीय असेम्बली में इकबाल का गीत ‘हिन्दोस्तां हमारा’ तथा ‘जन-गण-मन’ किसने गाया था।

(a) रामेश्वरी नेहरू

(b) मीरा बेन

(c) सुचेता कृपलानी

(d) एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी

ANS – [D]

Point Remember
  • श्रीमती सुब्बुलक्ष्मी का जन्म 16 सितंबर 1916 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में हुआ।
  • भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली संगीतज्ञ

पुरस्कार/सम्मान

  • 1954 में पद्मभूषण
  • 1956 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
  • 1968 में संगीत कलानिधि
  • 1974 में मैग्सेसे एवॉर्ड
  • 1975 में पद्म-विभूषण
  • 1988 में कालीदास सम्मान
  • 1990 में इंदिरा गांधी एवॉर्ड

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सुषिर वाद्य है?

(a) सरोद

(b) बाँसुरी

(c) तबला

(d) संतूर

ANS – [B]


  1. अनेकान्तवाद निम्नलिखित में से किस धर्म का मूल सिद्धांत तथा दर्शन है?

(a) बौद्ध धर्म

(b) जैन धर्म

(c) सिख धर्म

(d) वैष्णववाद

ANS – [B]

  • जैन धर्म विश्व के सबसे प्राचीन दर्शन या धर्मों में से एक है।
  • यह भारत की श्रमण परम्परा से निकला तथा इसके प्रवर्तक हैं 24 तीर्थंकर, जिनमें प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) तथा अंतिम व प्रमुख महावीर स्वामी हैं।


तीर्थंकर
  • ऋषभदेव- इन्हें ‘आदिनाथ’ भी कहा जाता है
  • अजितनाथ
  • सम्भवनाथ
  • अभिनंदन जी
  • सुमतिनाथ जी
  • पद्ममप्रभु जी
  • सुपार्श्वनाथ जी
  • चंदाप्रभु जी
  • सुविधिनाथ- इन्हें ‘पुष्पदन्त’ भी कहा जाता है
  • शीतलनाथ जी
  • श्रेयांसनाथ
  • वासुपूज्य जी
  • विमलनाथ जी
  • अनंतनाथ जी
  • धर्मनाथ जी
  • शांतिनाथ
  • कुंथुनाथ
  • अरनाथ जी
  • मल्लिनाथ जी
  • मुनिसुव्रत जी
  • नमिनाथ जी
  • अरिष्टनेमि जी – इन्हें ‘नेमिनाथ’ भी कहा जाता है। जैन मान्यता में ये नारायण श्रीकृष्ण के चचेरे भाई थे।
  • पार्श्वनाथ
  • वर्धमान महावीर – इन्हें वर्धमान, सन्मति, वीर, अतिवीर भी कहा जाता है।

  1. वन्दे मातरम् का गीत जिसने उनकी आजादी की लड़ाई में भारत के देशभक्त सपूतों को बड़ी प्रेरणा प्रदान की, अंकित है

(a) आनन्द मठ में

Advertisement

(b) दुर्गेश नन्दिनी में

(c) मेघनाद वध काव्य में

(d) वीरांगना काव्य में

ANS -[A]


  1. शक संवत के अनुसार गणेश चतुर्थी किस महीने में मनाया जाता है

(a) आषाढ़

(b) श्रावण

(c) भाद्रपद

(d) कार्तिक

ANS – [C]



 


  1. विदेशी भाषा की श्रेणी में किस पहली भारतीय फिल्म को ऑस्कर प्राप्त हुआ था?

(a) पाथेर पांचाली

(b) मदर इंडिया

(c) मिर्जा गालिब

(d) कागज के फूल

ANS – [B]


  1. इस कढ़ाई में फूल और और अन्य सुंदर पैटर्न बनाने के लिए सफेद धागे का उपयोग किया जाता है और वह लखनऊ में प्रसिद्ध है। यह है:

(a) फुलकारी

(b) कसीदा

(c) कलमकारी

Advertisement

(d) चिकनकारी

ANS – [D]


  1. ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ निम्नलिखित में से किसका ध्येय वाक्य है?

(a) ऑल इंडिया रेडियो

(b) भारतीय शिल्प परिषद्

(c) आई.सी.सी. आर.

(d) साहित्य अकादमी

ANS – [A]


  1. कठपुतली कला का सबसे पुराना लिखित संदर्भ मिलता है:

(a) शिलप्पदिकारम

(b) नाट्यशास्त्र

(c) सामवेद

(d) शकुंतला

ANS – [A]


  1. किस वर्ष में अमर्त्य सेन ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीता?

(a) 1999

(b) 1998

(c) 2000

(d) 1997

ANS – [B]


  1. ‘ओरिजिन ऑफ स्पीशीज’ किसने लिखी है ?

(a) अर्नेस्ट हेमिंग्वे

(b) माइकल जोर्डन

(c) चार्ल्स डार्विन

Advertisement

(d) ‘माइकल ओ’ रायली

ANS – [C]


  1. ‘पैराडाइज लॉस्ट’ के लेखक कौन हैं ?

(a) सोफोक्लीज

(b)  दांते

(c)  होमर

(d)  मिल्टन

ANS – [D]



 


  1. राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है

(a) 12 जनवरी को

(b) 12 अगस्त को

(c) 18 सितम्बर को

(d) 3 जनवरी को

ANS – [B]

  • भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती, अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1984 ई. को ‘अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया गया।
  • इसके महत्त्व का विचार करते हुए भारत सरकार ने घोषणा की कि सन 1984 से 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानन्द जयन्ती का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देशभर में सर्वत्र मनाया जाए।

  1. जुड़वाँ ओलिव शाखाओं से पार्श्व सफेद धुवीय नक्शे के साथ हल्के नीले रंग का झण्डा किसका है ?

(a) रेड क्रॉस सोसायटी का

(b) स्काउट एवं गाइड्स आन्दोलन का

(c) राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल का

(d) संयुक्त राष्ट्र संघ

ANS – [A]

Advertisement

  1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष सदस्य देशों की सहायता करता है?

(a) उनके भुगतान-संतुलन में उनकी लघु साम्यावस्था अवधि के दौरान

(b) उनके भुगतान-संतुलन में उनकी दीर्घ साम्यावस्था अवधि के दौरान

(c) आर्थिक और मौद्रिक मामलों में उनकों परामर्श देकर

(d) इनमें से सभी

ANS – [D]


  1. मोरक्को की राजधानी है।

(a) मास्को

(b) मानगुआ

(c) उलान बटोर

(d) रबात

ANS – [D]

  • राजधानी                 रबात
  • सबसे बड़ा नगर           कासाब्लांका
  • राजभाषा(एँ)                अरबीबर्बर
  • बोली जाने वाली भाषाएं मोरक्कन अरबी,   बर्बर, हसनिया अरबी

  1. सेनेगल की राजधानी :

(a) मोगादिशु

(b) समाओ

(c) डाकर

(d) साओ टोम

ANS – [C]


  1. डर्बी किससे सम्बन्धित है ?

(a) गोल्फ

(b) घुड़दौड़

(c) बिलियर्ड्स

(d) बॉक्सिंग

ANS – [B]

Advertisement

  1. प्रथम क्रिकेट विश्व कप किसने जीता था?

(a) ऑस्ट्रेलिया

(b) भारत

(c) इंग्लैंड

(d) वेस्टइंडीज

ANS – [D]


  1. WLL का अर्थ है –

(a) विदाउट लीवर लाइन

(b) विदिन लोकल लाइन

(c) वायरलेस इन लोकल लूप

(d) वायरलेस इन लूप लाइन

ANS – [C]

Download More Static Gk Notes:- 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here