Daily Gk Updates 10 May 2020 Current Affairs Updates in Hindi : सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 10 मई की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं जैसे- कैलाश मानसरोवर यात्रा, प्रवासी राहत मित्र, पान मसाला बैन, TRIFED आदि से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !
1. रक्षा मंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नए मार्ग का उद्घाटन किया इसकी लम्बाई कितनी किलोमीटर है ?
उत्तर 80 किलोमीटर
यह सड़क नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) के करीब लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक नया मार्ग खोलती है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने धारचूला (उत्तराखंड) से लिपुलेख (चीन सीमा) तक कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग के रूप में इस सड़क को बनाने का कार्य पूरा किया है।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय: नई दिल्ली.
- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री: श्रीपाद येसो नाइक.
2. किस राज्य सकरकर ने “प्रवासी राहत मित्र” ऐप लॉन्च की है ?
उत्तर यूपी सरकार
इस ऐप को प्रवासियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से मिलकर विकसित किया गया, इसके अलावा यह ऐप उन्हें सरकारी योजनाओं से भी जोड़ेगी और उनके कौशल के अनुसार नौकरी सर्च में मदद करने के लिए उनका डेटा एकत्र करेगी।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
3. किस राज्य सरकार ने अपने राज्य में पान मसाला को एक साल के लिए बैन किया है ?
उत्तर झारखंड सरकार
झारखंड सरकार ने राज्य में पान मसाला के 11 ब्रांडों पर एक साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस आदेश को राज्य में खाद्य सुरक्षा आयुक्त नितिन कुलकर्णी द्वारा पारित किया गया । राज्य सरकार ने वर्ष 2019-20 के दौरान परीक्षण और विश्लेषण करने के लिए विभिन्न जिलों के विभिन्न ब्रांडों से संबंधित पान मसाला के 41 नमूने एकत्र किए थे।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन.
- झारखंड के राज्यपाल: द्रोपदी मुर्मू.
- झारखंड की राजधानी: रांची
- झारखंड का गठन: 15 नवंबर 2000
4. ट्राइफेड ने किस कंपनी के साथ जनजातीय उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है ?
उत्तर AOL
जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने और आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) ने जनजातीय उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक संगठन के विशिष्ट कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत ऑर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने जरूरतमंद जनजातीय कारीगरों को निशुल्क राशन किट्स उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की है।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा.
- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री: रेणुका सिंह सरुता.
- आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक: श्री श्री रविशंकर.
- आर्ट ऑफ़ लिविंग की स्थापना: 1981.
- आर्ट ऑफ़ लिविंग मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.
5. किस कंपनी ने COVID-19 टेस्टिंग किट की डिलीवरी के लिए भारतीय डाक के साथ हाथ मिलाया है ?
उत्तर ICMR
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research-ICMR) ने अपनी कोरोनावायरस COVID-19 टेस्टिंग किट की डिलीवरी के लिए भारतीय डाक सेवा के साथ करार किया है। ये किट आईसीएमआर के 16 क्षेत्रीय डिपो से देश भर में कोरोनोवायरस टेस्टिंग के लिए चुनी गई अतिरिक्त 200 प्रयोगशालाओं में पहुंचाई जाएंगी।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ICMR के महानिदेशक: बलराम भार्गव.
- ICMR का मुख्यालय: नई दिल्ली.
- भारतीय डाक की स्थापना: 1 अप्रैल 1854.
- भारतीय डाक का मुख्यालय: नई दिल्ली.
6. रक्षा मंत्रालय ने कितने एयरफील्ड्स के आधुनिकीकरण के लिए टाटा पावर के साथ समझौता किया है ?
उत्तर 37 एयरफील्ड
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के 37 हवाई अड्डों (एयरफील्ड्स) के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए टाटा पावर SED के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 1,200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- रक्षा मंत्री: राज नाथ सिंह.
- टाटा पावर SED का मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.
- टाटा पावर के अध्यक्ष: नटराजन चंद्रशेखरन.
7. भारत ने किस देश के साथ कोकिंग कोल के लिए समझौता किया ?
उत्तर रूस
कोल इंडिया ने रूसी सुदूर पूर्व और शेष आर्कटिक क्षेत्र में कोकिंग कोल के क्षेत्रों के लिए दो रूसी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। पहला एमओयू, रूस की फार ईस्टर्न एजेंसी फॉर अटरेक्टिंग इन्वेस्टमेंट्स एंड सपोर्टिंग एक्सपोर्ट्स (FEAAISE), संस्था के साथ हस्ताक्षरित किया गया, जबकि दूसरा एमओयू रूस के फेडरेशन की ईस्टर्न माइनिंग कंपनी (FEMC) के साथ रूसी सुदूर पूर्व खनन क्षेत्र में परस्पर-निर्भर निवेश के अवसरों की खोज, पहचान, स्रोत, बातचीत और उपभोग के लिए हस्ताक्षर किया गया।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- कोल इंडिया का मुख्यालय: कोलकाता.
- कोल इंडिया के सीईओ: अनिल कुमार झा.
Download More Current Affairs PDF in Hindi
8. AIIB भारत की COVID-19 आपातकालीन प्रक्रियाओं के लिए कितने मिलियन डॉलर का देगा ऋण देने को बोलै है ?
500 मिलियन डॉलर का
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने भारत को COVID-19 आपातकालीन प्रक्रियाओं के लिए 500 मिलियन डॉलर ऋण देने की मंजूरी दी है। भारत को इस वित्तीय सहायता से कोविड को सीमित करने के प्रयासों को बढ़ावा में मदद मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिक्रिया क्षमता को व्यापक बनाने और भविष्य में महामारी की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों में सुधार भी होगा।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- AIIB का मुख्यालय: बीजिंग, चीन.
- AIIB की सदस्यता: 78 सदस्य.
- एआईआईबी के अध्यक्ष: जिन लिकुन.
9. मूडीज ने वित्त वर्ष-21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ को घटाकर कितना कर दिया है ?
उत्तर “शून्य”
मूडीज ने चालू वित्त वर्ष यानि साल 2020-21 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ को अपने पिछले अनुमान 2.6% से घटाकर “शून्य” कर दिया। साथ ही, वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर उभकर 6.6% तक वापस होने का अनुमान भी जारी किया है। राजकोषीय मेट्रिक्स के कमजोर पड़ने से मंदी आने की संभावना है, जिससे भारत में निवेश प्रवाह प्रभावित होगा।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मूडीज का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका.
- मूडीज के अध्यक्ष और सीईओ: रेमंड डब्ल्यू मैकडैनियल, जूनियर.
10. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर: 9 मई
हर साल 9 मई को दुनिया भर World Migratory Bird Day यानि विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए जरुरी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व के बारे देशों को जागरूक करना है। इस बार के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2020 का विषय “Birds Connect Our World” है।
11. पंडांडा कुट्टप्पा का निधन हो गया वो कौन थे ?
उत्तर KFH टूर्नामेंट को शुरू करने वाले
कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा कुट्टप्पा का निधन। कुट्टप्पा ने 1997 में ओलंपिक खेलों की तर्ज पर पहला टूर्नामेंट आयोजित किया था जो अब तक जारी है। वह भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व कर्मचारी और प्रथम श्रेणी के पूर्व हॉकी रेफरी थे, पंडांडा कुट्टप्पा को साल 2015 में कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मनित किया गया था।
12. एमसीसी अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल कौन संभालेगी
उत्तर कुमार संगकारा
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, मेंलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने के लिए तैयार हैं। वह पिछले साल 1 अक्टूबर को पदभार संभालने के बाद क्लब के पहले गैर-ब्रिटिश अध्यक्ष बने थे। इसके साथ ही अब संगकारा उन लोगों की सूची में शामिल होने जा रहे है, जिन्होंने कई कार्यकाल पुरे किए है।
- सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मेंलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) स्थापित: 1787.
- मेंलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
13. कल पुरे राष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ महाराणा प्रताप की कौवी जयंती मनाई गई ?
उत्तर 480 वीं
समूचे राष्ट्र में 9 मई को महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती मनाई गई । उनका जन्म 9 मई 1540 में हुआ था। हर साल 9 मई को बहादुर राजा के सम्मान महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाती है।
- 5th April 2022 Current Affairs PDF in Hindi
- 10th March 2021 Current Affairs PDF in Hindi
- 9th March 2022 Current Affairs in Hindi PDF
- 18th February 2022 Current Affairs in Hindi PDF
- 15th February 2022 Current Affairs in Hindi PDF
- 13th February 2022 Current Affairs in Hindi PDF
- 7th February 2022 Current Affairs in Hindi PDF
- 24th January 2022 Current Affairs in Hindi PDF
- 22th January 2022 Current Affairs in Hindi PDF
- 21th January 2022 Current Affairs PDF in Hindi
- 20th January 2022 Current Affairs PDF in Hindi
- 19th January 2022 Current Affairs PDF in Hindi
- 18th January 2022 Current Affairs PDF in Hindi
- 17th January 2022 Current Affairs PDF in Hindi
- 16th January 2022 Current Affairs PDF in Hindi
Leave a comment