Top Current Affairs of 14 May 2020 Pdf In hindi

0
133

Daily Gk & Current Affairs Updates : 14 May 2020 Pdf सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 14 मई की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं जैसे- Economic Package, Aatmanirbhar Bharat Abhiyan, GI-Tag, CBSE, Deutsche Welle Freedom of Speech Award 2020, Fed Cup heart award आदि से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

Start Quiz

1. प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कितने करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज ऐलान किया ?

Advertisement

(a).. 20 लाख करोड़ रुपये

(b) 30 लाख करोड़ रुपये

(c) 40 लाख करोड़ रुपये

(d) 50 लाख करोड़ रुपये

उत्तर      20 लाख करोड़ रुपये

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में Land, Labour, Liquidity  और Laws पर बल देते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा बहुत ही जल्द साझा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह पैकेज किसानों, मजदूरों, मछुआरों, प्रवासियों और देश के उद्योगों को राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ये 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

  • अर्थव्‍यवस्‍था: एक ऐसी इकॉनॉमी जो Incremental change नहीं बल्कि Quantum Jump लाए.
  • बुनियादी ढांचा: जो आधुनिक भारत की पहचान बने.
  • व्‍यवस्‍था: 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली तकनीक पर आधारित व्‍यवस्‍था.
  • Democracy : दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में हमारी Vibrant Demography हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है
  • मांग: भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए में मांग और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करना.

2. वित्त मंत्री ने “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के लिए आर्थिक राहत पैकेज की जानकारी दी , अभी बिट मंत्री कौन है ?

(a) .. अमित शाह 

(b) निर्मला सीतारमण

(c) राजनाथ सिंह 

(d) इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर     निर्मला सीतारमण

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने COVID-19 महामारी के बीच “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के लिए आर्थिक राहत पैकेज से संबंधित जानकारी साझा की। 20 लाख करोड़ रुपये के इस आर्थिक पैकेज की घोषणा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के मुख्य उद्देश्य से की गई है।


3.  शहर में होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान को अनिवार्य किया गया है ?

Advertisement

(a).. दिल्ली 

(b) मुंबई 

(c) राँची 

(d) अहमदाबाद 

 

उत्तर     अहमदाबाद 

 

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में सभी होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान करना अनिवार्य बना दिया है। राज्य सरकार द्वारा यह कदम करेंसी नोट के माध्यम से फैलने वाले COVID-19 को रोकने के लिए उठाया गया है। इसके बाद अब शहर में सभी होम डिलीवरी सेवाओं का भुगतान कैशलेस होगा यानी डिजिटल भुगतान के जरिए करना होगा। इस प्रकार अब अहमदाबाद में ग्राहकों के लिए कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; 
  • राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.

4. झारखंड की सोहराई खोवर पेंटिंग और _______के तेलिया रुमाल को मिला जीआई-टैग 

(a) .. गुजरात 

(b) तेलंगाना

(c) मध्यप्रदेश 

(c) उत्तर प्रदेश 

 

उत्तर     तेलंगाना

 

झारखंड की सोहराई खोवर (Sohrai Khovar) पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल (Telia Rumal) को भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है। झारखंड की सोहराय खोवर पेंटिंग के लिए जीआई -टैग का आवेदन सोहराई कला महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा दिया गया था, जबकि तेलंगाना के तेलिया रूमाल के लिए जीआई-टैग का आवेदन पुट्टपका हैंडलूम क्लस्टर-आईएचडीएस के सहायक संघ द्वारा किया गया था।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन; 
  • राज्यपाल: श्रीमती द्रोपदी मुर्मू.
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव
  • राज्यपाल: तमिलिसाई सौंदराराजन.

5. फेड कप हार्ट अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय  महिला कौन बनी है ?

(a) P.V. Sindhu

(b) Saina Nehwal

Advertisement

(c) Sania Mirza

(d) इनमे से कोई नहीं

 

उत्तर     सानिया मिर्ज़ा 


भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा एशिया/ओशिनिया ज़ोन के लिए फेड कप हार्ट अवार्ड 2020 जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। उन्होंने इस श्रेणी में इंडोनेशिया की 16 वर्षीय प्रिस्का मैडलीन नुग्रोहो को पछाड़ने और मां बनने के बाद टेनिस में सफल वापसी करने के लिए यह पुरस्कार अपने नाम किया है।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अध्यक्ष: डेविड हैगर्टी.

6. वर्ष 2020 के ड्यूश फ्रीडम ऑफ स्पीच अवार्ड्स में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया है ?

(a).. Siddharth Varadarajan

(b) Ana Lalic

(c) BlazZgaga

(d) Darvinson Rojas

 

उत्तर     Siddharth Varadarajan

Download More Current Affairs PDF

दुनिया भर में 14 देशों के 17 पत्रकारों को “मीडिया में मानव अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता” दिखाने के लिए Deutsche Welle Freedom of Speech Award 2020 के लिए चुना गया है।

यहाँ विजेता की पूरी सूची दी जा रही है:
S.No.
विजेता
देश
1
Siddharth Varadarajan
भारत
2
Ana Lalic
सर्बिया
3
BlazZgaga
स्लोवेनिया
4
SergejSazuk
बेलोरूस
5
Elena Milashina
रूस
6
Darvinson Rojas
वेनेजुएला
7
Mohammad Mosaed
ईरान
8
Beatific Gumbwanda
जिम्बाब्वे
9
David MusisiKaryankolo
युगांडा
10
NurcanBaysal
तुर्की
11
İsmetCigit
तुर्की
12
Fares Sayegh
जॉर्डन
13
Sovann Rithy
कंबोडिया
14
Maria Victoria Beltran
फिलीपींस
15
Chen Qiushi
चीन
16
Li Zehua
चीन
17
Fang Bin
चीन

7. CBSE के नए अध्यक्ष किसको नियुक्त किया गया है ?

(a) .. मनोज आहूजा

(b) रितेश शर्मा

(c) दिनेश यादव

(d) इनमे से कोई नहीं

 

उत्तर     मनोज आहूजा

Advertisement

 

ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी मनोज आहूजा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह सीबीएसई में वर्तमान अध्यक्ष अनीता करवाल का स्थान लेंगे।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • CBSE का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • CBSE की स्थापना 3 नवंबर 1962

8. “जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस जनजातीय मामलों के मंत्री कौन है ?

(a) .. बी के यादव 

(b) संकर सिंह 

(c) अर्जुन मुंडा

(d) इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर    अर्जुन मुंडा

 

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा “जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नई दिल्ली में राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्रियों और वन राज्य मंत्रियों सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।


9. TDB और CII ने मिलकर डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का किया आयोजन 

 

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (Technology Development Board) और भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) द्वारा संयुक्त रूप से एक डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का आयोजन किया गया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन द्वारा डिजिटल सम्मेलन “RE-START (Reboot the Economy through Science, Technology and Research Translations)” को संबोधित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर किया गया था।


10. किसने  भारत-बांग्लादेश ‘वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’ को आयोजित किया ?

(a) .. टेक्नोलॉजी डवलपमेंट  ऑफ़ इंडिया 

(b) भारत एंड बांग्लादेश इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया 

(c)  एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम)

(d) इनमे से कोई नहीं 

 

Advertisement

उत्तर      एसोचैम

 

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा भारत-बांग्लादेश ‘वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस सम्मेलन में बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, मेघालय के मुख्यमंत्री कौनरेड सांगमा, तथा बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त गांगुली दास ने भाग लिया।

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना;
  • राजधानी: ढाका
  • मुद्रा: टका.

11. भारत में होने वाला फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप तक के लिए स्थगित  गया ?

(a)..2021

(b) 2022

(c) 2023

(d) इनमे से कोई नहीं

 

उत्तर    2021

 

भारत में आयोजित होने वाले फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2020 को कोरोनोवायरस महामारी के चलते अगले साल यानि 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फीफा-कॉन्फेडरेशन के कोविड -19 वर्किंग ग्रुप ने अब अंडर -17 महिला विश्व कप को 17 फरवरी -7 मार्च, 2021 तक के बीच भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

  • सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो
  • स्थापित: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.

12. FIDE chess.com ऑनलाइन नेशंस कप जीता है ?

(a).. भारत 

(b) चीन 

(c) रूस 

(d) अमेरिका 

 

उत्तर     चीन 

 

Advertisement

चीन की टीम द्वारा अमेरिका के खिलाफ खले गए पहले FIDE Chess.com ऑनलाइन नेशंस कप संस्करण में जीत दर्ज की है। चीन द्वारा अमेरिका के साथ खेला गया फाइनल मुकाबला 2-2 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ। राउंड-रॉबिन स्टेज में अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने के कारण चीन को विजेता घोषित किया गया। इस टूर्नामेंट में भारत 5 वें स्थान पर रहा।


13. फ्रेंच साइकिलिस्ट रेमी डि ग्रेगोरियो पर यूसीआई ने कितने साल का प्रतिबंधित  लगाया ?

(a) 3 साल 

(b) 2 साल 

(c) 5 साल 

(d) 4 साल 

 

उत्तर     4 साल

 

इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (UCI) द्वारा फ्रेंच साइकिलिस्ट रेमी डि ग्रेगोरियो पर प्रतिबंधित ब्लड-बूस्टिंग हार्मोन ईपीओ (Erythropoietin) का सेवन करने के लिए 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। रेमी डि ग्रेगोरियो को 8 मार्च, 2018 को पेरिस से नीस की लंबी दूरी की ट्रिप के दौरान किए डोपिंग टेस्ट में प्रतिबंधित ब्लड-बूस्टिंग हार्मोन लेने का पॉजिटिव पाया गया था। उनका निलंबन टेस्ट किए जाने की तारीख से शुरू होगा यानि उन्हें 7 मार्च 2022 तक निलंबित कर दिया गया।


14. शफीक अंसारी का निधन हो गया वो कौन थे ?

(a)… गायक 

(b) अभिनेता 

(c) टीवी कलाकार

(d) इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर    जाने-माने टीवी कलाकार

 

दिग्गज टीवी अभिनेता शफीक अंसारी का निधन। वह सबसे ज्यादा टीवी कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ में निभाए अपने किरदारों प्रसिद्ध थे। वह 2008 से सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के सदस्य थे। वे अभिनेता होने के अलावा, पटकथा लेखक और एक सहायक निर्देशक भी थे। वह अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की साल 2003 में आई फिल्म ‘बागबान’ के पटकथा लेखकों में से एक थे।


15. मनमीत सिंह का निधन हो गया वो किस खेल से सम्बंधित थे ?

Advertisement

(a).. क्रिकेटर 

(b) टेबल टेनिस 

(c) फूटबाल 

(d) घुड़सवार 

 

 उत्तर  पूर्व नेशनल टेबल टेनिस चैंपियन

 

भारत के पूर्व राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन मनमीत सिंह वालिया का निधन। वे 1989 में हैदराबाद में हुए पुरुष सिंगल फाइनल में एस. श्रीराम को हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। उन्होंने 1980 में एशियाई चैंपियनशिप में पदार्पण करने के बाद कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।


16. जेरी स्टिलर का निधन हो गया वो कौन थे ?

(a) .. पत्रकार

(b) कॉमेडियन 

(c) समाज सेवक

(d) इनमे से कोई नहीं 

 

उत्तर  प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन 

 

हाल ही में अमेरिका के हास्य कलाकार जेरी स्टिलर का निधन हो गया। उन्हें टीवी के सीनफील्ड में जॉर्ज कॉस्टेंज़ा के पिता की अपनी अहम भूमिका के लिए जाता था, जिसके लिए उन्हें 1997 में एमी अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेटेड किया गया था। उनकी अन्य लोकप्रिय भूमिकाओं में टीवी सिटकॉम “द किंग ऑफ़ क्वींस” में आर्थर स्पूनर की भूमिका भी शामिल हैं। उन्हें वर्ष 2007 में पत्नी मीरा के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फ़ेम में स्टार जोड़ी के तौर पर शामिल किया गया था।

Download PDF




Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here